Homeदेशएक देश एक चुनाव पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

एक देश एक चुनाव पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

जब से मोदी सरकार ने देश में एक चुनाव के लिए पैनल की घोषणा की है, तब से विपक्ष केंद्र पर लगातार हमलावर हैं। इस कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान की आलोचना की ।राहुल गांधी ने इसे सभी राज्यों पर हमला बताया। गौरतलब है कि 2 दिन पहले सरकार ने एक देश, एक चुनाव की संभावना तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक पैनल की घोषणा कर चुकी है।

भारत के संघीय स्वरूप पर हमला

केंद्र सरकार के एक देश एक चुनाव अभियान पर राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया। “भारत यानी भारत राज्यों का एक संघ है” एक राष्ट्र एक चुनाव का विचार भारतीय संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है।

केन्द्र सरकार ने गठित किया कमिटी

गौरतलब है कि केंद्र ने शुक्रवार को लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ करने की संभावना तलाशने के लिए एक पैनल की घोषणा की। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा के पूर्व नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद, 15 में वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह,और पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप शामिल हैं। पैनल में वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी को भी शामिल किया गया है। कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उच्च स्तरीय समिति की बैठक में भाग लेंगे।

यह पैनल संविधान और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत मौजूदा ढांचे को ध्यान में रखते हुए लोकसभा राज्य विधानसभाओं नगर पालिकाओं और पंचायत चुनाव को एक साथ आयोजित करने की जांच और सिफारिश करेगा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this