Homeदेशराहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा,आज होगा भारत...

राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा,आज होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन

Published on

न्यूज डेस्क
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर के लाल चौक के घंटाघर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी ने ​ट्वीट करते हुए बताया कि लाल चौक पर तिरंगा फहराकर आज भारत से किया वादा पूरा किया। नफरत हारेगी,प्यार जीतेगा,हमेशा। भारत में आशा का एक नया सवेरा होगा।

कांग्रेस को अंतिम समय में बदलना पड़ा अपना फैसला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के अनुसार राहुल गांधी को 30 जनवरी को प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराना था,क्योंकि कहीं और ध्वजारोहण की अनुमति नहीं दी गयी थी। शनिवार शाम प्रशासन ने लाल चौक पर तिरंगा फहराने की अनुमति दी। इस शर्त के साथ कि 29 तारीख को ही भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति पर यह कार्यक्रम हो। इसलिए हमें अंतिम समय में अपना कार्यक्रम बदलना पड़ा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानी सोमवार को अंत हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी आज श्रीनगर में एमए रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे। कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा फहराने के बाद राहुल गांधी एसके स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधत करेंगे। बता दें कि इस जनसभा के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this