कांग्रेस की राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से मणिपुर से होना तय हुआ है लेकिन इस यात्रा के शुरुआत से पहले ही मणिपुर की एन वीरेन सिंह की सरकार ने इस यात्रा को लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। मणिपुर की एन वीरेन सिंह सरकार ने कांग्रेस के प्रस्तावित पूर्वी इंफाल जिले के प्रसिद्ध मैदान हफ्ता कांगजीबुंग पैलेस कंपाउंड अलॉट करने से मना कर दिया है। इसके बाद मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मणिपुर से कांग्रेस की प्रस्तावित भारत जोड़ने यात्रा शुरू करने के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
कांग्रेस ने मणिपुर सरकार के इस निर्णय को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मेघचंद्र ने सरकार के निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने आज भारत जोड़ी नया यात्रा के आयोजन स्थल की अनुमति के संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने हफ्ता कांगजीबुंग पैलेस कंपाउंड के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया। मेघचंद्र ने मणिपुर सरकार के इस निर्णय को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह लोगों के अधिकारों का उल्लंघन है,लोगों के राजनीतिक अधिकारों का भी उल्लंघन है, खासकर मणिपुर के लोगों का।उन्होंने कहा कि भले ही सरकार सार्वजनिक स्थल पर यात्रा की अनुमति देने से इंकार करे,लेकिन हम निर्धारित कार्यक्रम के लिए एक वैकल्पिक निजी स्थान की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि आखिरकार यह यात्रा युवाओं के लिए है, महिलाओं के लिए है,किसानों के लिए है और गरीबों के लिए है।उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक गैर राजनीतिक यात्रा है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर किया पलटवार
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हफ्ता कांगजीबुंग पैलेस कंपाउंड नहीं देने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा उन पर लोगों के अधिकारों के उल्लंघन की बात कहे जाने को लेकर मुख्यमंत्री एन वीरेंन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा की मणिपुर में कानून व्यवस्था की मौजूदा स्थिति बहुत गंभीर है।ऐसे में किसी सार्वजनिक स्थान से कांग्रेस की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकले जाने पर स्थिति के और गंभीर होने का खतरा है। राज्य को अभी ऐसे खतरनाक स्थिति से बचने की जरूरत है।
न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल पहुंचे मणिपुर
इससे पूर्व कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में आईसीसी की एक टीम भारत जोड़ो यात्रा से पहले तैयारी कार्यों की निगरानी के लिए इंफाल पहुंची थी। इस दौरान वेणुगोपाल ने कहा कि हम यहां से यात्रा शुरू कर रहे हैं, क्योंकि हमने सोचा कि मणिपुर को न्याय की जरूरत है। मणिपुर में जो घाव हुआ है उसे भरना होगा। मणिपुर के लिए प्यार और स्नेह का संदेश होना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ एक कार्यक्रम से इधर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मणिपुर में कानून व्यवस्था की मौजूदा स्थिति बहुत गंभीर है जिसे देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है।
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक
राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली कांग्रेस की मणिपुर से मुंबई तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से शुरू होने वाली है। इसका नेतृत्व राहुल गांधी सहित एआईसीसी के वरिष्ठ नेता करेंगे। यह यात्रा 66 दिनों में 15 राज्यों में 6700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। इस दौरान यह यात्रा 110 जिलों 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कर करेगी।