Homeखेलप्रियंका गाँधी महिला पहलवानो की लड़ाई को अब आगे बढ़ाएगी !

प्रियंका गाँधी महिला पहलवानो की लड़ाई को अब आगे बढ़ाएगी !

Published on


न्यूज़ डेस्क
 कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने शुक्रवार की रात को महिला रेसलर साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से मुलाकात कर कहा है कि वह उनकी लड़ाई में साथ खड़ी है और उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाएगी। प्रियंका ने कहा कि वह भी एक महिला है और महिलाओं की क्या परेशानी होती है ,इसकी जानकारी उन्हें भी है। प्रियंका गाँधी ने महिला पहलवानों को समर्थन देने का भरोसा भी दिया। बता दें कि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के खिलाफ साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास लेने का ऐलान किया है। साथ ही बजरंग पुनिया ने पद्मश्री अवार्ड को लौटा दिया है। 

बता दें कि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने और उसके करीबी के भारतीय कुश्ती महासंध का अध्यक्ष चुने जाने के विरोध में पीएम मोदी को पत्र लिखकर अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया। पुनिया ने पीएम को एक लंबा पत्र लिखकर पुरस्कार वापस करने का कारण बताया, जिसमें महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों में कार्रवाई नहीं होने को प्रमुख कारण बताया गया है। इसके बाद पुनिया अपना पद्मश्री लेकर पीएम आवास पहुंच गए, लेकिन पुलिस वालों द्वारा रोके जाने पर वह आवास के सामने फुटपाथ पर ही अपना पुरस्कार रखकर चले आए। 

वहीं इससे एक दिन पहले गुरुवार को बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंध का अध्यक्ष चुने जाने की खबर आने के फौरन बाद पहलवान साक्षी मलिक ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर कुश्ती से हमेशा के लिए संन्यास का ऐलान कर दिया। आंखों में आंसू लिए बेहद भावुक साक्षी ने मीडिया से बात करने से पहले अपने जूते मंच पर रखे और फिर कहा कि वह निराश हैं और अब कुश्ती में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगी।

साक्षी मलिक ने गुरुवार को कहा था कि हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए लेकिन मैं अपने देश के कई लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जो इस साल की शुरुआत में विरोध प्रदर्शन के दौरान हमारा समर्थन करने आए थे। अगर बृज भूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष के रूप में चुने जाते हैं, तो मैं कुश्ती छोड़ती हूं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...