Homeदेशमध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों को मुफ्त शिक्षा और भत्ता देने की...

मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों को मुफ्त शिक्षा और भत्ता देने की गारंटी: प्रियंका गांधी

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को भत्ता देने का वादा किया है।मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंडला जिला में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने जाति जनगणना के वादे को भी दोहराया। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आदिवासियों को उनकी आबादी के अनुसार नौकरियों में हिस्सेदारी नहीं मिल रही है।

जाति गणना की राजनीति

कांग्रेस नेता ने कहा कि हाल ही में बिहार सरकार ने जाति जनगणना की ,जिससे यह पता चला कि राज्य में 84% लोग ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के हैं, लेकिन नौकरियों में उनकी संख्या बहुत कम है। उनकी सही संख्या जानने के लिए और उनके साथ न्याय करने के लिए देश में जातीय जनगणना कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार इस विषय पर बात नहीं करना चाहती है।ओबीसी और आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है।उन्हें उनकी संख्या के अनुरूप नौकरियां नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनकी गिनती की जाए। उन्होंने मध्यप्रदेश में सत्ता में आने पर कांग्रेसी सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) के कार्यान्वयन कई गारंटियोनी की घोषणा की ।

छात्रों के लिए योजनाओं के वायदे

प्रियंका गांधी ने कहा कि न केवल कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी, बल्कि पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को ₹500,5 कक्षा 8 से 10 तक के बच्चों के लिए ₹1000 और कक्षा 11वीं और 12वीं के बच्चों को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

आदिवासी मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आजीविका के लिए तेंदूपत्ता इकट्ठा करने वाले आदिवासियों को बोनस के बजाय जूते दिए जा रहे हैं।प्रियंका गांधी ने जनसभा में कहा कि इस जूते की साइज भी अलग-अलग होती है। हो सकता है कि उन्हें इसमें कमीशन मिल रहा हो क्या जूते चप्पल और छाते आपके सम्मान का प्रतिनिधित्व करते हैं? क्या यह आपका सम्मान है ?आपको अपने श्रम के लिए सम्मान मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपने शासन के पिछले 18 वर्षों में लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को चुनाव के दौरान लोगों की याद आती है और तब यह विभिन्न योजनाओं की घोषणा करती है। कांग्रेस महासचिव ने व्यापम परीक्षा,मध्यान्ह भोजन योजना और छात्रवृत्ति संबंधित भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए कहा कि इस राज्य में कम से कम 250 घोटाले हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी शासन के 18 वर्षों में यहां रोजगार के अवसर पैदा नहीं हुए हैं,इसके बजाय यहां लूट चल रही है।चुनाव के समय महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए, धर्म के नाम पर भावनाओं को भड़काया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वह कुछ हद तक उनसे मिलती-जुलती है ,इसलिए उन्हें लोगों को खासकर आदिवासी आबादियों के लिए अधिक जिम्मेदार होना होगा।

इंदिरा गांधी के नाम के सहारे आदिवासियों को कांग्रेस से जोड़ने की रणनीति

उन्होंने सभा को बताया कि उनकी दादी कहा करती थी कि आदिवासी संस्कृति अद्वितीय है क्योंकि यह प्रकृति की रक्षा ,पोषण और पूजा करती है और सरल जीवन में विश्वास करती है।उन्होंने कहा कि आदिवासियों के मन में पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति बहुत सम्मान है और ये उन्हें इंदिरा माता कहते थे।कांग्रेस नेता ने कहा कि इंदिरा जी ने आपको सशक्त बनाने के लिए जंगल भूमि का पट्टा प्रदान किया।आपको अपनी जमीन का मालिक बनाना कांग्रेस की परंपरा है।

कल्याणकारी योजनाओं की घोषणाओं की झड़ी के सहारे वोटों के जुगाड़ का प्रयास

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आदिवासियों के कल्याण और उसके पलायन को रोकने के लिए वनवासी अधिनियम,पंचायत राज, मध्यान भोजन और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम (मनरेगा )लेकर आई।कांग्रेस महा सचिव ने आरोप लगाया कि अब बीजेपी इन सुविधाओं के साथ-साथ आपके अधिकारों को भी एक के बाद एक छीन रही है। दिसंबर 2018 से मल 2020 तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो उसने वन भूमि का पट्टा दिया था, जिसे अब रोक दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में ओपीएस,₹500 में गैस सिलेंडर ,महिलाओं को ₹1500 की मासिक सहायता, किसानों की ऋण माफी योजना, प्रति कनेक्शन 100 यूनिट बिजली मुफ्त और आधी कीमत पर 200 यूनिट तथा ,किसानों को कृषि कार्य के लिए 5 एचपी तक मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।

 

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...