Homeदेशरूस में हो रही है पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी। आज...

रूस में हो रही है पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी। आज पीएम मोदी जा रहे हैं मास्को 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
पीएम मोदी की आज रूस की यात्रा हो रही है। इस दौरान पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए रूस में जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। मोदी की यात्रा दो दिनों की है। उनके स्वागत के लिए मास्को में पहले से ही तैयारी की जा रही है।

शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके लिए वहां रिहर्सल जारी है। पीएम मोदी के स्वागत में नृत्य व गीत प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। और भी कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी का स्वागत करने को उत्सुक हैं। पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आमंत्रण पर मास्को जा रहे हैं। पुतिन अपने दोस्त पीएम मोदी से मिलने को बेेेताब हैं। इस दौरान पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। कोरोना के कारण यह शिखर सम्मेलन तीन साल बाद हो रहा है।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर बातचीत होगी। दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी चर्चा करेंगे। वे सैन्य, तकनीक आदि विषयों पर सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत करेंगे। पीएम मोदी मास्को में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

गारतलब है कि पीएम मोदी कोरोना के बाद पहली बार रूस जा रहे हैं। इसके पहले उन्होंने 2019 में उन्होंने रूस की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा हो सकती है।

भारत दोनों देशों से बार-बार शांति की अपील कर चुका है। उनसे अपने विवादित मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत के रास्ता अपनाने का आग्रह भी भारत की ओर से कई बार किया जा चुका है।

Latest articles

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

More like this