HomeदेशCM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

Published on

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्‍यसभा के लिए नॉमिनेशन कर दिया है। अब 20 साल बाद बिहार मुख्यमंत्री कौन? का सवाल बिहार की राजनीतिक फिजाओं में तैर रहा है।बिहार का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा! इसे लेकर भी बिहार की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।इस बीच सम्राट चौधरी और गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात होने वाली है। यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।

बिहार में मुख्‍यमंत्री के चेहरे की घोषणा से पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात होने वाली है।यह मुला‍कात बंगाल के बागडोगरा में होगी।यह मुलाकात बिहार की सियासत के लिए बेहद अहम होने वाली है।इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है।जब बिहार में नेतृत्व परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हैं।एनडीए के अंदर भी संभावित चेहरों को लेकर मंथन जारी है।मगर इस दौड़ में सम्राट चौधरी सबसे प्रबल दावेदार हैं।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सम्राट चौधरी पटना से बंगाल के बागडोगरा के लिए रवाना होंगे। सम्राट चौधरी पटना से बाई रोड ही बागड़ोगरा के लिए रवाना होंगे।पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान दोनों नेता एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस मंच पर सम्राट चौधरी की मौजूदगी को बीजेपी के भीतर उनके बढ़ते कद के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में सम्राट चौधरी बीजेपी के सबसे मजबूत चेहरों में से एक हो सकते हैं। सम्राट चौधरी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके हैं। उन्‍होंने खुद को नीतीश कुमार के साथ कैलिब्रेट भी कर लिया है। ऐसे में भले ही बिहार में सत्‍ता का हस्‍तांतरण हो रहा है, मगर नीतीश कुमार बिहार की राजनीति का महत्‍वपूर्ण निर्णय लेते रहेंगे। यानी वो अभी बिहार छोड़ रहे हैं, मगर बिहार की राजनीति से अलग नहीं हो रहे हैं।
दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में बीजेपी संगठन को मजबूत करने के लिए भी अमित शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है।यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब बंगाल में चुनाव की तैयारी चल रही है।सम्राट चौधरी की मौजूदगी को बीजेपी की व्यापक राजनीतिक और रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस बात की भी चर्चा है कि बिहार और बंगाल के मुस्लिम डॉमिनेंस वाले ऐरिया को बीजेपी केंद्र के शासन में लेना चाहती है।ऐसे में यह दौरा महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।फिलहाल बिहार और बंगाल दोनों राज्यों की राजनीति पर इस मुलाकात की नजरें टिकी हैं।माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद बिहार की राजनीति में आगे की रणनीति को लेकर कुछ बड़े संकेत सामने आ सकते हैं।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

More like this

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...