Homeदेशपद्मपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी नेता का अपहरण,मुक्त कराने में सफल हुई...

पद्मपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी नेता का अपहरण,मुक्त कराने में सफल हुई पुलिस

Published on

भुवनेश्वर (बीरेंद्र कुमार): पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के झारबंध ब्लॉक गोठूगुड़ा पंचायत के सनदादर चौक से बी जे पी नेता दिलीप कुमार सेनापति का अपहरण कर लिया गया था। बाद में कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने देर रात उन्हें छुड़ा लिया है। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे बीजेपी नेता के शरीर में चोट लगी है। पुलिस ने उन्हें पद्मपुर अस्पताल भर्ती करा दिया है, और मामला दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।

कैसे घटी अपहरण की यह घटना

पद्मपुर से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित ने कहा कि झारबंध प्रखंड के डांगुरीचढ़ा गांव में बीजद कार्यकर्ता लोगों में पैसे बांट रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस वहां आई और पैसा बांटने वाले बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं को पकड़ कर थाना ले गई। इसके बाद लांजीगढ़ के बीजू जनता दल के विधायक प्रदीप केसरी ने अपने सहयोगियों को लेकर वहां आए और भाजपा कार्यकर्ता दिलीप कुमार सेनापति को बंदूक दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद झारबंध बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मिलन पांडे ने इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई और देर रात तक कड़ी मेहनत कर गंभीर हालत में भाजपा नेता को अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त करा लिया।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this