HomeदेशPM नरेंद्र मोदी का अगरतल्ला में रोड शो, कांग्रेस और वाम दल...

PM नरेंद्र मोदी का अगरतल्ला में रोड शो, कांग्रेस और वाम दल पर जमकर प्रहार

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा 

सोमवार को अपने त्रिपुरा दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगरतला में रोड शो के साथ-साथ एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी राजनीतिक दलों पर जमकर हमला किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट को बर्बाद कर देंगे। चुनावी दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहिए।इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार फिर त्रिपुरा की जनता राज्य में बीजेपी को की सरकार बनाने का ठान चुकी है।

PM नरेंद्र मोदी ने किया रोड शो

अगरतला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रोड शो किया। इस रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने सड़क के दोनों किनारों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी l कई लोग अपने हाथ में बीजेपी का भगवा झंडा भी लहराते दिखे। महिलाओं की अच्छी-खासी तादाद भी वहां मौजूद थी । रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला जहां जहां से गुजरा लोगों ने हैउठाकर मोदी मोदी के नारे लगाए।

रैली को किया संबोधित

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अगरतला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने वफादार सेवक के रूप में प्रदेश को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि अगरतला पूर्वोत्तर में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रवेश द्वार बन गया है।राज्य की राजधानी जल्दी ही एक व्यापारिक केंद्र बन जाएगी।उन्होंने कहा कि बीजेपी बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति में विश्वास करती है।

वाम दल और कांग्रेस पर किया तीखा हमला

अपने इस चुनावी दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेफ्ट और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां जनकल्याण से हटकर सिर्फ और सिर्फ अपनी तिजोरी भरना चाहते हैं।यह दोनों पार्टियां सिर्फ सत्ता की भूखी है ,तभी तो ये केरल में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं और त्रिपुरा में मैत्रीपूर्ण संबंध बनाती। है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...