Homeदेशपीएम मोदी की नसीहत : बीजेपी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में दस फीसदी...

पीएम मोदी की नसीहत : बीजेपी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में दस फीसदी वोट बढ़ाने पर जोर दें 

Published on

न्यूज़ डेस्क
बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें दूसरों के नेगेटिव नैरेटिव में उलझने की बजाय हर भारतीय का विश्वास जीतने पर फोकस करना चाहिए।पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लिए बूथ स्तर तक काम करने की नसीहत देते हुए बैठक में पार्टी नेताओं को गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने को भी कहा। 

इसके अलावा उन्होंने बैठक में पार्टी नेताओं को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ से जुड़ने और इस यात्रा से लोगों को जोड़ने पर पूरा जोर देने की नसीहत देते हुए कहा कि हम सबको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भाजपा सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे।उन्होंने मोदी गारंटी और मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का जिक्र करते हुए जनता के विश्वास से जुड़े कई नए नारों का जिक्र भी बैठक में किया।

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में शुक्रवार को शुरू हुई इस दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही पार्टी की इस दो दिवसीय बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रदेशों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी राज्यों के प्रदेश संगठन महासचिव सहित पार्टी के सभी मोर्चो के अध्यक्ष भी शामिल हो रहे हैं। बैठक के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक को संबोधित करेंगे।

 इस दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा कर रही है।  साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक की गई तैयारियों की भी समीक्षा करेगी। पार्टी 24 दिसंबर को देशभर में मनाए जाने वाले ‘वीर बाल दिवस’ और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को मनाई जा रही जन्म जयंती की तैयारियों की समीक्षा भी बैठक में करेगी।

 पार्टी अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को देश भर में ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मना रही है और इसके लिए पार्टी ने देशभर में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की योजना बनाई है। इसके साथ ही इस महत्वपूर्ण बैठक में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ अभियान की समीक्षा भी की जाएगी।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...