मध्य प्रदेश और राजस्थान जाएंगे पीएम मोदी, देंगे करोड़ की सौगात

0
181

 

बीरेंद्र कुमार झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को चुनावी राज्य राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। वे दोनो राज्यों में 17,600 करोड रुपए से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय में बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी है। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में लगभग 5,000 करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।ये परियोजनाएं सड़क, रेल,विमान ,स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा क्षेत्र से संबंधित है।

राजस्थान को मिलेगा कई सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर परिषर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उसके साथ ही जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन तथा वहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान( AIIMS ), ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक की आधारशिला रखेंगे।वहीं प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचेंगे तो वहां 12,600 करोड रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।ये परियोजनाएं सड़क, रेल, गैस, पाइपलाइन ,आवास और स्वच्छ पेयजल जैसे क्षेत्रों से संबंधित है। वह इंदौर में लाइट हाउस परियोजना के तहत निर्मित 1000 से अधिक घरों का उद्घाटन करेंगे ।

मध्य प्रदेश को बंपर सौगात

पीएमओ ने बताया कि व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए मंडला ,जबलपुर और डिंडोरी जिलों में 2350 करोड रुपए से अधिक की कई जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।प्रधानमंत्री सिवनी जिले में 100 करोड रुपए से अधिक लागत की जल जीवन मिशन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

मध्य प्रदेश के लगभग 1575 गांव को मिलेगा लाभ

पीएमओ के अनुसार राज्य के चार जिलों की इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश के लगभग 1575 गांव को लाभ मिलेगा।प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में सड़क ढांचे में सुधार के लिए 4800 करोड रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री 1850 करोड रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें कटनी – विजय सोता और मारवासग्राम – सिंगरौली को जोड़ने वाली रेल लाइन का दोहरीकरण शामिल है। यह दोनों परियोजनाएं कटनी – सिंगरौली खंड को जोड़ने वाले रेल लाइन के दोहरीकरण परियोजना का हिस्सा है।

147 करोड़ की लागत से निर्मित बॉटलिंग प्लांट की सौगात

पीएमओ ने बताया कि इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश में रेल की बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे राज्य में व्यापार और पर्यटन को लाभ होगा।इस दौरान प्रधानमंत्री विजयपुर- औरैया- फूलपुर पाइपलाइन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे और मुंबई- नागपुर पाइपलाइन परियोजना के नागपुर – जबलपुर खंड की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री जबलपुर में लगभग 147 करोड रुपए की लागत से निर्मित एक नए बॉटलिंग प्लांट को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here