Homeदुनियाअगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस - यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने...

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

Published on

 

 

पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ रही है।। 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद पीएम मोदी की यह पहली यूक्रेन यात्रा होगी। इससे पहले इटली में हुए जी- 7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की भेंट हुई थी। तब दोनों नेताओं ने गले लगकर गर्मजोशी से एक- दूसरे का स्वागत किया था। जेलेंस्की ने मोदी को 2024 का लोकसभा चुनवा जीतने पर बधाई दी थी और उन्हें यूक्रेन आने का निमंत्रण भी दिया था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस के अगले पखवाड़े में यूक्रेन दौरे का कार्यक्रम है, हालांकि आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा को लेकर किसी तिथि की घोषणा अभी नहीं हुई है।

भारत की यूक्रेन यात्रा से रूस – यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के आसार इसलिए भी बन रहे हैं क्योंकि पीएम मोदी अपनी रूस यात्रा के ठीक बाद यूक्रेन जा रहे हैं।गौरतलब है कि रूस की अपने हालिया यात्रा के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से वार्ता के बीच युद्ध की तुलना में शांति को सबसे अच्छा विकल्प बताते हुए युद्ध की आलोचना की थी, और व्लादिमीर पुतिन ने भी इससे इनकार नहीं किया था। सितंबर 2022 में भी उज़्बेक शहर समरकंद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक द्विपक्षीय बैठक में, पीएम मोदी ने कहा था कि आज का युग ,युद्ध का युग नहीं है। रूसी नेता को यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करना चाहिए। उनके संदेश को विश्व के कई नेताओं से प्रशंसा भी मिली थी। युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने कई बार कहा है कि युद्द का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति के माध्यम से किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे किसी भी शांति प्रयासों में योगदान करने के लिए भारत के हमेशा तैयार रहने की बात कही है।

रूस में, प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में असाधारण सेवाओं के लिए पुतिन द्वारा रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। गौर तलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुतिन के निमंत्रण पर 8 जुलाई, 2024 से शुरू होने वाली 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को की दो दिवसीय यात्रा की थी।

Latest articles

FREE में 24 घंटे AC चलाने के लिए कितने किलोवाट का सोलर पैनल चाहिए

अगर आप लगातार AC चलाते हैं और बिजली के बिल से परेशान हैं, तो...

एलिमिनेटर में धुआंधार पारी खेलने के बाद भी खुश नहीं हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा यूं ही नहीं बड़े मैचों के खिलाड़ी माने जाते हैं। आईपीएल 2025...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, स्टील पर लगाएंगे 50% आयात शुल्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में एक इस्पात संयंत्र में घोषणा की...

पाकिस्तान का हुलिया बदलने की तैयारी में भारत, Su- 57 और F -35 की खरीद की तैयारी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह के संबंध...

More like this

FREE में 24 घंटे AC चलाने के लिए कितने किलोवाट का सोलर पैनल चाहिए

अगर आप लगातार AC चलाते हैं और बिजली के बिल से परेशान हैं, तो...

एलिमिनेटर में धुआंधार पारी खेलने के बाद भी खुश नहीं हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा यूं ही नहीं बड़े मैचों के खिलाड़ी माने जाते हैं। आईपीएल 2025...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, स्टील पर लगाएंगे 50% आयात शुल्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में एक इस्पात संयंत्र में घोषणा की...