Homeदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनने पर कांग्रेस का तंज

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के मामले में दुनिया भर के प्रमुख नेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं। अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म मॉर्निंग कंसर्ट की ओर से जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैक्टर रिपोर्ट में यह बात कही गई है।इसके बाद इस मामले पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले कहा कि जब कोई पार्टी इन हथकंडों का इस्तेमाल करती है, तो हमें समझना चाहिए कि आगे क्या होने वाला है।

ऋषि सुनक और जो बाइडेन से मोदी की प्रतियोगिता क्यों ?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि वह (पीएम मोदी) एक वैश्विक नेता बन गए हैं और यूके के पीएम ऋषि को पीछे छोड़ दिया है। आप अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूके के पीएम ऋषि सुनक के साथ कंपटीशन क्यों कर रहे हैं?उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों से उनकी घबराहट दिखती है।

लोकप्रियता में कौन कहां

अभी तक जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक 76% लोगों ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता को सराहा है। मॉर्निंग कंसल्ट ने दुनिया भर के कुल 22 देश के सरकारों के प्रमुखों की लोकप्रियता का आकलन किया है। सबसे लोकप्रिय नेताओं की टॉप फाइव के लिस्ट में पीएम मोदी के बाद स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन वार्सेट 64% अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे, मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज आब्राडोर 61% के साथ तीसरे,ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा 49% के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अलवानी 48% के साथ पांचवें नंबर पर हैं ।दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सियोर का नंबर सबसे आखरी में है। मॉर्निंग कंसल्ट का कहना है की ताजा अप्रूवल रिपोर्ट रेटिंग रिपोर्ट इस वर्ष 6 से 12 सितंबर के दौरान एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है। इसी दौरान भारत में जी – 20 सम्मेलन का सफल आयोजन भी हुआ था।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन सातवें नंबर पर

इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 40% साथ 7 वें ,ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 27 प्रतिशत के साथ 15 वें जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज 25 प्रतिशत के साथ 17 वें, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रो 24% के साथ 19 में नंबर पर हैं।लिस्ट में स्पेन 8वें, आयरलैंड 9 वें बेल्जियम 11 वें,पोलैंड 12 वें,स्वीडन 13 वें ,नार्वे 14 वें , ऑस्ट्रिया 16 वें, जापान 18 वें, नीदरलैंड्स 20 वें और चेक रिपब्लिक के राष्ट्रअध्यक्ष 21वें स्थान पर हैं।

बीजेपी नेताओं ने दी बधाई

बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि जी – 20 शिखर सम्मेलन की भारत की अध्यक्षता के ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्चतम वैश्विक अनुमोदन वाले नेता बने हुए हैं। केंद्रीय मंत्री शोभा करदुलाजे ने कहा कि मोदी वैश्विक स्तर पर विश्वास और नेतृत्व के अद्वितीय प्रतीक के रूप में उभरे हैं।

 

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...