उत्तर भारत की हिंदी पट्टी को साधने के बाद अब पीएम मोदी निकले दक्षिण भारत साधने

0
93

बीरेंद्र कुमार झा

वर्ष 2023 के अंतिम महीने दिसंबर में आए पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे तीन हिंदी पट्टी राज्यों में अपना डंका पिटवाने के बाद, अब लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत साधने निकल पड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को तमिलनाडु की दो दिवसीय यात्रा पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु में कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और कुछ नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इन परियोजनाओं की कुल लागत 20,140 करोड रुपए है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश, दिसंबर 2023 में आई बाढ़ और इससे हुए नुकसान का जिक्र किया और कहा कि वह प्रभावित परिवारों की पीड़ा समझ सकते हैं पीएम मोदी ने कहा की केंद्र सरकार संकट कि इस घड़ी में तमिलनाडु के लोगों के साथ खड़ी है ।हम राज्य सरकार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में हवाई अड्डा और बंदरगाहों, रेलवे, राजमार्ग,पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, परमाणु ऊर्जा और शिक्षा से संबंधित 20 परियोजनाओं की आधारशिला रखी,उद्घाटन किया और राष्ट्र को समर्पित किया।

पीएम मोदी ने तमिल सिनेमा की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देसिया मुरपुक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के नेता विजयकांत की प्रशंसा की,जिनका कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था।तमिल सिनेमा और राजनीति में उनके योगदान की भी प्रधानमंत्री ने सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक नेता के रूप में राजनीति में विजयकांत ने हमेशा राष्ट्रीय हित को हर चीज से ऊपर रखा। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने तमिलनाडु के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी याद किया, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री ने कहा की एमएस स्वामीनाथन ने देश के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की थी।

नए टर्मिनल भवन का पीएम ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने तिरुचिरापल्ली और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बने टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। करीब 1,100 करोड रुपए से अधिक की लागत से विकसित दो स्तरीय नए अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल भवन में सालाना 24 लाख से अधिक यात्रियों और व्यस्त समय के दौरान लगभग 3,500 यात्रियों की सेवा करने की क्षमता है। नए टर्मिनल में यात्रियों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।

इन परियोजनाओं की प्रधानमंत्री ने रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री ने चेन्नई में कामराज बंदरगाह के जनरल कार्गो बर्थ – 2(ऑटोमोबाइल निर्यात /आयात टर्मिनल 2 और कैपिटल ड्रेसिंग फेज – 5 ) को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने 9000 करोड रुपए से अधिक की पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र की परियोजनाएं क्षेत्र में ऊर्जा की औद्योगिक घरेलू और वाणिज्यिक आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

पीएम मोदी का केरल कार्यक्रम से बीजेपी बढ़ाएगी अपनी राजनीतिक हैसियत

फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की दक्षिण भारत के किसी भी राज्यों में सरकार नहीं है। हालांकि कर्नाटक की सरकार खोने के बाद ,तेलंगाना में हुए हालिया विधान सभा चुनाव में इसने अपने पूर्व के प्रदर्शन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।उससे उत्साहित होकर यह आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर आशान्वित है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को बीजेपी के इस कदम से भी जोड़कर देखा जा सकता है। बात अगर बीजेपी की केरल में हैसियत की की जाए तो भाजपा ने 2016 के विधानसभा चुनाव में केरल में अपनी पहली सीट जीती थी। हालांकि यह 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के राज्य विधान सभा चुनाव में अपना खाता खोलने में विफल रही।इसके बावजूद उसने दोनो चुनाव में क्रमशः 11% और 13% की वोट शेयर दर्ज किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here