HomeदुनियाPM मोदी क्रोएशिया पहुंचे:किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा, यहां 17 हजार...

PM मोदी क्रोएशिया पहुंचे:किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा, यहां 17 हजार से ज्यादा भारतीय,

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा से क्रोएशिया पहुंच गए हैं। तीन देशों की यात्रा में ये पीएम का अंतिम पड़ाव है। PM मोदी यहां क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
इसके अलावा, राष्ट्रपति जोरोन मिलानोविच से भी मुलाकात करेंगे। ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेस्ट नेशन के तौर पर G 7 समिट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की। इसके बाद वे क्रोएशिया पहुंचे हैं।

क्रोएशिया ने 25 जून 1991 को आधिकारिक रूप से यूगोस्लाविया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। इससे पहले, यह देश सोशलिस्ट फेडरल रिपब्लिक ऑफ यूगोस्लाविया का हिस्सा था, जिसमें कुल छह गणराज्य शामिल थे।

1990 में क्रोएशिया में बहुदलीय चुनाव हुए और राष्ट्रवादी नेता फ्रांजो तुजमान की पार्टी सत्ता में आई। जून 1991 में संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। यूगोस्लाव सरकार और वहां की सेना ने इसका विरोध किया, जिससे क्रोएशिया युद्ध शुरू हुआ।

युद्ध करीब चार साल (1991-1995) तक चला, जिसमें हजारों लोग मारे गए और लाखों बेघर हुए। संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के दबाव और मध्यस्थता से शांति स्थापित हुई।

क्रोएशिया को 15 जनवरी 1992 को यूरोपीय देशों द्वारा औपचारिक मान्यता मिली और बाद में संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे सदस्यता दी।

यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा है।
क्रोएशिया यूरोपीय संघ (EU) का सदस्य है, और यह यात्रा भारत की यूरोपीय देशों के साथ साझेदारी बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
आर्थिक सहयोग और निवेशः व्यापार, तकनीक, फार्मा, IT और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की उम्मीद है।
संरक्षण और समुद्री सहयोगः भारत और क्रोएशिया समुद्री और रक्षा क्षेत्र में भी सहयोग कर सकते हैं, क्योंकि क्रोएशिया एक समुद्री देश है।
राजनयिक संतुलनः यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी देशों के बीच संतुलन बनाकर चल रहा है। ऐसे में यह दौरा कूटनीतिक दृष्टिकोण से अहम है।
सांस्कृतिक रिश्तेः दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा, खासकर योग, आयुर्वेद और भारतीय समुदाय के जरिए।
वैश्विक मंचों पर सहयोगः जलवायु परिवर्तन, वैश्विक शांति और विकास जैसे मुद्दों पर सहयोग के नए अवसर खुल सकते

3 देशों के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पहला पड़ाव, 15-16 जूनः मोदी का साइप्रस दौरा था।

साइप्रस ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान दिया। मोदी दो दिन के दौरे पर साइप्रस पहुंचे थे।

मोदी ने कहा, ‘मैं साइप्रस सरकार का और साइप्रस के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है।’
मोदी ने साइप्रस राष्ट्रपति को कश्मीरी कालीन भेंट की।

मोदी ने राष्ट्रपति क्रिस्टोडुलाइड्स को कश्मीरी रेशमी कालीन भेंट की। यह गहरे लाल रंग में है, जिसमें भूरे और लाल किनारे हैं। पारंपरिक बेल-बूटों और ज्यामितीय आकृतियों की कलाकारी है। इसमें दोहरे रंग का खास प्रभाव है, जो देखने के कोण और रोशनी के अनुसार रंग बदलता लगता है। मानो एक कालीन में दो अलग-अलग डिजाइन हों।

पीएम मोदी ने साइप्रस की प्रथम महिला फिलिपा कारसेरा को एक सिल्वर कोटेट पर्स दिया। इसे आंध्र प्रदेश के कारीगरों ने बनाया है। इस पर मंदिरों और शाही कला से प्रेरित बारीक पुष्प डिजाइन उकेरे गए हैं।

PM मोदी के 3 देशों की यात्रा का दूसरा पड़ाव कनाडा था जहां,17 जून को पहुंचे थे और , G7 समिट में हिस्सा लिया।

PM मोदी मंगलवार सुबह कैलेगरी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां G7 आउटरीच समिट में नेताओं का स्वागत किया। G7 समिट के दौरान PM द्विपक्षीय मुलाकात और G7 आउटरीच समिट सेशन में शामिल हुए। फिर 18 जून की सुबह क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए।

Latest articles

पंख तुम्हारे हैं, आसमान किसी का नहीं,’ खरगे के तंज पर शशि थरूर का पलटवार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के तंज पर पलटवार किया...

शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना ,पहला वीडियो जारी 

एक्सिओम-4 मिशन के तहत 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स...

ऑनलाइन शॉपिंग करते ही लग सकता है बड़ा चूना! सरकार ने दी चेतावनी,

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है, लेकिन इसके साथ...

छठ बाद होगा बिहार विधानसभा चुनाव! अक्टूबर में तारीखों का ऐलान कर सकता है निर्वाचन आयोग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में भारत निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय हो...

More like this

पंख तुम्हारे हैं, आसमान किसी का नहीं,’ खरगे के तंज पर शशि थरूर का पलटवार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के तंज पर पलटवार किया...

शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना ,पहला वीडियो जारी 

एक्सिओम-4 मिशन के तहत 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स...

ऑनलाइन शॉपिंग करते ही लग सकता है बड़ा चूना! सरकार ने दी चेतावनी,

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है, लेकिन इसके साथ...