मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी के साथ आज पीएम मोदी बैठक ,कई समझौतों की सम्भावना 

0
271

न्यूज़ डेस्क 
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी के साथ आज पीएम मोदी की अहम बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस अहम बैठक में 6 समझौतों पर सहमति की उम्मीद है। राष्ट्रपति सीसी के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है जिसमे पांच मंत्री और कई अधिकारी भी शामिल है। मिस्र और भारत के बीच लम्बे समय से बेहतरीन सम्बन्ध रहे हैं।

बता दें कि मिस्र के राष्ट्रपति मंगलवार शाम 6 बजे भारत पहुंचे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर उनका देश में स्वागत किया। उन्होंने लिखा, राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की आपकी ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए बेहद खुशी की बात है। कल हमारी चर्चा के लिए तत्पर हैं।’ पीएम मोदी के अलावा अब्देल फतेह यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

आजादी के बाद का इतिहास देखें तो ये पहली बार होगा जब इजिप्ट का कोई लीडर रिपब्लिड डे सेरेमनी में चीफ गेस्ट बन रहा है। अरब देशों में उसकी आबादी सबसे ज्यादा (करीब 10.93 करोड़) है। इस्लामिक देशों के संगठन में इजिप्ट आतंकवाद और कट्टरता के खिलाफ सबसे बड़ी आवाज है। भारत और इजिप्ट के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन एस्टेबिलिश हुए भी 75 साल हो चुके हैं।

याद रहे कि अरब देशों में भारतीयों की बहुत बड़ी तादाद है। यहां इंडियन डायस्पोरा न सिर्फ मजबूत है, बल्कि उसका काफी सम्मान भी है। सऊदी अरब और युएई  के बाद अब भारत पूरे अरब वर्ल्ड में साख बनाना चाहता है।

सभी गल्फ कंट्रीज और खासतौर पर सऊदी अरब, यूएई  और बहरीन से भारत के बहुत अच्छे ताल्लुकात हैं। इनके इजिप्ट से भी करीबी रिश्ते हैं। लिहाजा, भारत खाड़ी देशों में बड़ी मिलिट्री, आईटी  और टेक्नो पावर बन सकता है। यहां चीन भी पैर पसारने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अमेरिका और यूरोपीय देश चाहते हैं कि भारत यहां बड़ा रोल प्ले करे।

जानकारी के मुताबिक़ मिस्र भारत से प्रहार मिसाइल लेना चाहता है और भारत की भी इसमें  उत्सुकता है। लेकिन मिस्र चाह रहा है कि भारत प्रहार देने के साथ ही प्रहार से जुड़े तकनीक भी उसे सौंपे। लेकिन भारत ऐसा नहीं चाहता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here