Homeदेशपीएम मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन ,तीन दिनों तक...

पीएम मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन ,तीन दिनों तक लखनऊ में रहेगा कारोबारियों का जमघट

Published on

न्यूज़ डेस्क 
यूपी सधे तो सब सधे की तर्ज पर आज से लखनऊ में बहुत कुछ होने जा रहा है। दुनिया भर के इन्वेस्टर्स रहे हैं। देश और दुनिया के कारोबारी यूपी में निवेश करेंगे ताकि रोजगार के अवसर बढे। यहाँ तक तो सब ठीक है। लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी है। बीजेपी को लग रहा है कि इस आयोजन का थोड़ा लाभ भी सूबे को मिल गया तो आगामी चुनाव में उसकी भारी जीत पक्की है। बीजेपी अगले लोकसभा चुनाव में यहां की सभी 80 सीटें जीतने की कोशिश में जुटी है। बीजेपी को लग रहा है कि यूपी को अगर साध लिया गया तो उसकी मुश्किलें कम हो जाएगी क्योंकि कई राज्यों में उसकी सीटें घटने की बात कही जा रही है। उधर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर हाल में चाहते हैं कि यूपी की दशा बदले लेकिन उनकी चाहत आगे की भी है। राजनीति में चाहत रखना कोई बुरी बात भी नहीं। योगी भी अगले प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हो सकते हैं।

पीएम मोदी ने आज इस समिट का उद्घाटन कर दिया। देश और में कारोबारी यहां पहुँच रहे हैं। यह कार्यक्रम चलेगा। कहा जा रहा है कि इस समिट के जरिये सूबे में 25 लाख करोड़ तक के निवेश हो सकते। हैं ऐसा हो गया तो निश्चित तौर पर यूपी की दशा बदल सकती है। बेरोजगारी कम हो सकती है और पलायन भी रुक सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब एक साथ सभी 75 जनपदों में निवेश हो रहा है। यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के साथ ही देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के संकल्प को पूर्ण करेगा।

आदित्य बिरला ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने ईज आफ डूइंग बिजनेस को लेकर कई शानदार कदम उठाए हैं जिसके कारण यह निवेशकों के लिए आकर्षक प्रदेश बन गया है। उन्होंने उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंवेस्टर्स समिट के शुभारंभ के अवसर पर ट्वीट कर कहा कि ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में आज से प्रारंभ हो रहे तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों, नीति-निर्धारकों, कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधिमंडलों, शिक्षाविदों एवं सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब एक साथ सभी 75 जनपदों में निवेश हो रहा है। यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के साथ ही देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के संकल्प को पूर्ण करेगा।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...