Homeदेशसीएम नीतीश का रिमोट कंट्रोल पीएम मोदी के पास, राहुल गांधी का...

सीएम नीतीश का रिमोट कंट्रोल पीएम मोदी के पास, राहुल गांधी का दावा

Published on

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में पहुंचे।यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर से दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल पीएम नरेंद्र मोदी के पास है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार को नहीं चला रहे हैं,बल्कि यहां की सरकार दिल्ली की तरह नागपुर से चल रही है।

नालंदा में सीएम नीतीश के विकास के दावों पर हमला बोलते हुए राहल ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि उन्होंने बिहार को बदल दिया है, लेकिन सच्चाई ये है कि बिहार में लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। दिल्ली के एम्स में बिहार के लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है, जो यहां के अलग-अलग जिलों से वहां इलाज करवाने जाते हैं।उन लोगों का कहना होता है कि कोई बिहार के अस्पताल में इलाज करवाने जाता है, तो वह वापस नहीं आता है।यह बिहार का असली चेहरा है।

वहीं, पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राहुल ने कहा कि यहां के युवा सपना देखते हैं और उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी करते हैं, लेकिन परीक्षा के पहले ही पेपर लीक हो जाता है।कुछ खास लोगों को परीक्षा के पहले पेपर मिल जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन महागठबंधन की सरकार बनेगी, उस दिन विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी यहां नालंदा में बनेगी। नालंदा पहले भी विश्वभर में शिक्षा का केंद्र था और एक बार फिर नालंदा शिक्षा और रोजगार का केंद्र बनेगा।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this