क्या है महादेव एप घोटाला के आरोपियों से सीएम भूपेश बघेल के संबंध: पीएम मोदी

0
67

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शनिवार को महादेव सट्टा एप घोटाले के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए उन्हें गरीबों का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्ग में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन पहले रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है।इनका बहुत बड़ा खेल उजागर हुआ है।लोग कह रहे हैं कि यह पैसा सट्टेबाजों का है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करके अपनी तिजोरी भरी है।इन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों नौजवानों का को लूटा है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेसी नेता अपने घर भर रहे हैं।उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि मीडिया में आ रहा है कि पैसे के तार छत्तीसगढ़ के ‘ उन ‘ तक जा रहे हैं। मालूम है ना किन तक जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों को मालूम है कि यह तार कहां पहुंच रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि यहां की कांग्रेस पार्टी को,यहां की सरकार को,यहां के मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता को यह बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध है?

कांग्रेसी मुझे दिन-रात गालियां देते हैं :पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा की जो लोग घोटाले में फंसे हैं,वे हमारे पास मैसेज भिजवा रहे हैं कि तुम्हारे यहां किसी से पैसे रखवा कर फसा देंगे।उन्होंने कहा की धमकियां किस दे रहे हो? किसे डरा रहे हो? जनता सब जानती है।पीएम ने कहा कि मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन रात गालियां देते रहते हैं।हर दिन मैं दो ढाई किलो गलियां खाता हूं।यहां के मुख्यमंत्री तो देश की सुरक्षा बलों को भी गालियां देने में लगे हैं। मैं छत्तीसगढ़ के लोगों से कहूंगा कि मोदी गलियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो अपने मोदी को दिल्ली भेजा है।पीएम मोदी ने कहा जिन्होंने छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को लूटा है,उस पर करवायी होकर रहेगी।

छत्तीसगढ़ की सरकार ने आपका विश्वास तोड़ा: मोदी पीएम

पीएम मोदी ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार ने एक के बाद एक घोटाला करके आपका विश्वास तोड़ा है, छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है। पीएससी घोटाले और महादेव ऐप घोटाला तो चर्चा में है ही, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में घोटाले की कमी नहीं है। 2000 करोड़ का सराब घोटाला, 5000 करोड रुपए का चावल घोटाला, 1300 करोड रुपए का गोठानघोटाला,500 करोड़ का चावल कस्टम घोटाला। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई मौका नहीं छोड़ा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में बीजेपी की सरकार बन जाने के बाद ऐसे घोटाले की काफी सख्ती से जांच की जाएगी।आपका पैसा लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा।

कांग्रेस ने गरीबों को धोखे के सिवा कुछ नहीं दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को धोखे की सिवा कुछ नहीं दिया।हमारे देश का गरीब गरीबी हटाओ के नारे सुन सुनकर, सामाजिक न्याय की थोथी बातें सुन सुनकर थक चुका था।इतने दिनों तक कांग्रेस लोगों को भावनात्मक शोषण करती रही।हर गरीब सोचता था कि मेरा बच्चा गरीब नहीं रहेगा, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के बच्चों को गरीब ही बना कर रखा।भारत का गरीब आत्मविश्वास खो रहा था। निराशा में डूबा जा रहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सारा खेल अपने परिवार के लिए और धन्ना सेठों के लिए है। गरीब उसके लिए सिर्फ और सिर्फ एक वोट है।कांग्रेस गरीबों की तकलीफ नहीं जानती है। उसे गरीबों का दुख दर्द कभी नहीं समझ में आता है, इसलिए जब तक कांग्रेस केंद्र सरकार में रही गरीबों के हक का पैसा लूट कर खाती रही, अपने नेताओं की तिजोरी भरती रही।

हमारे लिए सबसे बड़ी जाति गरीब : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा की उनके लिए एक ही सबसे बड़ी जाति है और वह है गरीब जाति।पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में केंद्र की सरकार में आने के बाद आपके इस बेटे ने गरीब कल्याण को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाया। गरीबों में हमने विश्वास पैदा किया कि उनकी गरीबी दूर हो सकती है। खुद जो गरीबी में जी रहे थे, उनके बच्चों के नसीब में गरीबी नहीं रहनी चाहिए हमने गरीबों को खत्म करने के लिए नीति बनाई बीजेपी सरकार ने बहुत धैर्य से काम किया काफी ईमानदारी से काम किया उन्होंने कहा कि मोदी के लिए देश की aसबसे बड़ी जाति एक ही है गरीब और गरीब से बड़ी दूसरी कोई जाति नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here