पीएम मोदी आज आएंगे वाराणसी ,पूर्वांचल को 14316 करोड़ की योजनाओं का देंगे उपहार

0
97

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 2 दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे।वह काशी में 23 फरवरी को तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शुक्रवार सुबह वे बीएचयू के स्वतंत्रता भवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे,संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन मंदिर जाएंगे और इसके बाद काशी संकुल का उद्घाटन करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

22 फरवरी को करेंगे विश्राम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे ।इसके बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से बीएलडब्ल्यू
पहुंचेंगे। यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

पूर्वांचल के लोगों को देंगे कई योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को पूर्वांचल को 14316.07 करोड रुपए की 36 परियोजनाओं का उपहार देंगे ।इन परियोजनाओं में 10972 करोड रुपए की 23 योजनाओं का लोकार्पण और 3344 करोड रुपए की 13 योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम शामिल है।

संत रविदास की मूर्ति का करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में सांसद खेलकूद, सांसद फोटोग्राफी,सांसद ज्ञान और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं से भी संवाद करेंगे।रविदास मंदिर में वे संत निरंजन दास से मुलाकात करके लंगर छकेंगे ।इसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

करखियांव में कई योजनाओं के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औद्योगिक क्षेत्र करखियांव में काशी संकुल का उद्घाटन करेंगे।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी यहां भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के एडवांस रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरीन प्लांट का भी शिलान्यास करेंगे।इसके अलावा यहां अमूल प्लांट भी लगाया जाएगा।अमूल प्लांट बनास डेयरी से पूर्वांचल में लगभग 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष हुआ प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।करखियांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जनसभा भी होगी, जिसमें दुग्ध समितियां से जुड़े लोग, दुग्ध उत्पादक और किसान भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का थीम पूर्वांचल के विकास में सरकार का प्रयास रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here