नेपाल में प्लेन क्रैश ,18 लोग जलकर ख़ाक

0
96
Emergency services work at the accident site of a Saurya Airlines plane that caught fire after skidding off the runway while taking off, in Kathmandu, Nepal July 24, 2024. NepaliArmyHQ via X/Handout via REUTERS THIS IMAGE HAS BEEN SUPPLIED BY A THIRD PARTY. NO RESALES. NO ARCHIVES. MANDATORY CREDIT. BEST QUALITY AVAILABLE. TPX IMAGES OF THE DAY

न्यूज़ डेस्क
नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक भीषण प्लेन हादसा हो गया है। आज, काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सौर्य एयरलाइन्स का यह प्लेन यात्रियों से भरा हुआ था और पोखरा जा रहा था। पर टेकऑफ के दौरान ही विमान हादसे का शिकार हो गया और एयरपोर्ट पर ही क्रैश हो गया। यह हादसा लोकल समयानुसार सुबह करीब 11 बजे हुआ।

प्लेन जैसे ही क्रैश हुआ, वैसे ही उसने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में प्लेन धूं-धूं करके जलने लगा और आग का गोला बन गया।

हादसे के समय प्लेन में 19 लोग मौजूद थे। 17 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स। इस हादसे में 18 लोग मारे गए हैं। सिर्फ पायलट ही ज़िंदा बचा है। हालांकि पायलट घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्लेन किस वजह से क्रैश हुआ, इस बारे में भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि जांच शुरू हो चुकी है और हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here