पीके ने कहा कांग्रेस को पुनर्जीवित करना देश की सेहत के लिए जरुरी 

0
130

न्यूज़ डेस्क 
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार को बदलने में सभी जाति और धर्म के लोग हो रहे एकजुट हो रहे हैं। किशोर ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जन सुराज महात्मा गांधी के विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। वे महात्मा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की विचारधारा के बिल्कुल करीब हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा,जिस तरह आजादी के संघर्षों के जमाने में महात्मा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस थी जिसमें सभी धर्मों, जातियों, सभी विचारधारा के लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल थे। उसी कांग्रेस की विचारधारा को पुनर्जीवित करना देश की सेहत के लिए जरूरी है।
                  जनसुराज के संस्थापक ने कहा कि राष्ट्रपिता के नेतृत्व वाली कांग्रेस में हिन्दू, मुसलमान,सिख,ईसाई, किसान, मजदूर,अमीर,गरीब सभी शामिल थे और सभी लोगों का मकसद अंग्रेजों से देश को आजाद कराना था। ठीक उसी रास्ते पर जन सुराज चल रहा है जिसमें सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों को एक जुट करने में सक्रिय हैं। आज़ का मकसद बिहार को जातिवादी और धर्मवादी राजनीतिक दलों से आजादी दिलाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here