न्यूज डेस्क
जम्मू कश्मीर पुलिस को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू कश्मीर में पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी के पास से परफ्यूम बम बरामद किया गया है। ये आतंकी नरवाल इलाके में हुए डबल ब्लास्ट में शामिल था। जिसमें 9 से ज्यादा लोग हुए घायल हो गए थे।
जम्मू-कश्मीर के नरवाल में हुए आईईडी धमाका मामले में पुलिस ने आरोपी आरिफ अहमद को गिरफ्तार किया है। वह एक सरकारी स्कूल का टीचर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि घाटी में पहली बार इस तरह का बम मिला है।
This is the first time we have recovered a perfume IED. We have not recovered any perfume IED before. The IED will blast if anyone tries to press or open it. Our special team will handle that IED: Jammu and Kashmir DGP Dilbag Singh pic.twitter.com/bNerYGDcVa
— ANI (@ANI) February 2, 2023
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि नरवाल में 20 जनवरी, 2023 को 2 आईईडी बम लगाए गए थे। 21 जनवरी को पहले धमाके के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को खाली करा लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान दूसरा धमाका हुआ। इन धमाकों में कुल 9 लोग जख्मी हो गए थे।
दिलबाग सिंह ने बताया कि आरिफ ने पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कासिम के साथ संबंधों की बात मानी है। आरिफ ने बताया कि उसने मई 2022 में कटरा बस धमाके को अंजाम दिया था। बस श्रद्धालुओं को लेकर वैष्णो देवी जा रही थी। इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 22 लोग जख्मी हो गए थे।
दिलबाग सिंह ने बताया है कि पहली बार घाटी में आतंकी परफ्यूम बम का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर कोई भी इस बम को छूता है तो वैसे ही यह विस्फोट कर जाता है। गिरफ्तार आरिफ के पास से एक परफ्यूम आईईडी बरामद भी किया गया है।

