Homeदेशचीनी मिसाइल की जद में होगा अमेरिका ,भारत को भी टेंशन देने...

चीनी मिसाइल की जद में होगा अमेरिका ,भारत को भी टेंशन देने वाली पेंटागन की रिपोर्ट

Published on

 

बीरेंद्र कुमार झा
पेंटागन की रिपोर्ट में चीन की परमाणु शक्ति को लेकर बड़ा दावा किया गया है।इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के पास इस समय कम से कम 500 परमाणु हथियार हैं। वहीं 2030 तक इसकी संख्या बढ़कर 1000 हो सकती है।इससे पहले पेंटागन ने 2021 में रिपोर्ट जारी की थी और कहा था कि चीन ने 400 परमाणु हथियार जुटा लिए हैं।इसमें कहा गया है कि चीन ने 2022 में तीन भूमिगत फील्ड्स बनाए हैं और इसमें 300 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल रखी गई है ।इसके अलावा चीन ऐसी मिसाइल डेवलप कर रहा जिसका रेंज अमरीका तक ही सकता है

दूसरे देशों में भी बढ़ा रहा सैन्य ताकत

पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार चीन दूसरे देशों में भी अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में लगा है।वह लगातार सेना के बेस बनाते चला जा रहा है,हालांकि अभी भी उसके बेस अमेरिका के मुकाबले बहुत कम है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने लॉजिस्टिक फैसिलिटी के लिए म्यांमार, थाईलैंड ,यूएई, केन्या,नाइजीरिया, नामीबिया ,मोजांबिक, बांग्लादेश ,पापुआ न्यू गिनी,3 सोलोमन आयरलैंड और in ताजिकिस्तान में बेस बनाए हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी नेवी

चीन की नौसेना दुनिया के सबसे बड़ी नेवी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के पास 370 जहाज और सबमरीन है ।बीते साल इसकी संख्या 340 थी यानी 1 साल में ही इसने 30 युद्धपोत बढ़ा, लिए। 2030 तक चीन का प्लान है युद्धपोतों की संख्या बढ़ाकर 435 तक पहुंचा दे। गौरतलब है कि चीन हमेशा ही अमेरिका के साथ सैन्य वार्ता का विरोध करता रहा है। उसने अमेरिका से कभी मदद नहीं मांगी है ,लेकिन इस बार सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए उसने अमेरिका की मदद ली है।

भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती

चीन लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के साथ ही हिंद प्रशांत क्षेत्र में भारत के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।भारत की सीमा के आसपास भी वह तेजी से निर्माण कर रहा है, ऐसे में चीन की सैन्य ताकत में इस तरह की बढ़ोतरी भारत के लिए भी चिंता का विषय है। भारत की नौसेना के पास चीन के लगभग आधे ही जंगी जहाज और सबमरीन है। हालांकि थल सेना के मामले में भारतीय सेना बहुत ही.मजबूत है गलवान घाटी हो या अरुणाचल प्रदेश, चीन ने जब भी हरकत की है तो इधर से उसे माकुल जवाब दिया गया है ।

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...