PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने दिया विवादित बयान,दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
126

न्यूज़ डेस्क 
पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती में गिरफ्तार कर लिया गया। मुफ़्ती की गिरफ्तारी उस समय की गई जब वह जम्मू कश्मीर प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ कर रही थी। मुफ़्ती प्रदर्शन कर रहे उनके समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया है। मुफ़्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर में गुंडा राज है और इसे अफगानिस्तान की तरह ही बर्बाद किया जा रहा है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए अब तक कई इमारतों पर बुलडोजर चलाया गया है। इसके विरोध में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह विध्वंस अभियान कश्मीर को फिलिस्तीन से भी बदतर स्थिति में बदल रहा है। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को अफगानिस्तान जैसा बनाना चाहती है।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि बीजेपी देश के संविधान को तोड़ रही है। कश्मीर को अफगानिस्तान बना दिया गया है। बीजेपी ने बहुमत को हथियार बनाया है। जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत गरीबों और हाशिए पर खड़े लोगों के घरों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख ने इस दौरान देश में विपक्षी पार्टी के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा द्वारा किए जा रहे अत्याचारों पर मूकदर्शक न बनें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने प्रचंड बहुमत का इस्तेमाल संविधान को कुचलने के लिए कर रही है।

उन्होंने कहा, “फिलिस्तीन अभी भी बेहतर है। कम से कम लोग बात कर सकते हैं। जिस तरह से लोगों के छोटे-छोटे घरों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है, उससे कश्मीर अफगानिस्तान से भी बदतर होता जा रहा है।” महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा कि भाजपा के शासन में जम्मू-कश्मीर की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर ही एक ऐसा प्रदेश था, जहां लोग सड़क पर नहीं सोते थे, जहां लोग मुफ्त राशन के लिए लाइन में खड़े नहीं होते थे। जब से बीजेपी आई है, गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले लोग भी इसके नीचे आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here