Homeदेशबांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच बिहार के सीमावर्ती इलाके में बढ़ाई...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच बिहार के सीमावर्ती इलाके में बढ़ाई गई गस्ती 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
बांग्लादेश में चल रहे हिंसा और तख्तापलट के बाद देश के कई सीमाई बॉर्डर पर गस्ती को बढ़ा दिया गया है। हर जगह सीमा सुरक्षा बल के साथ ही राज्य पुलिस की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही सभी को अफवाहों से बचने के लिए सलाह भी दी जा रही है। 

बांग्लादेश में बगावत और उपद्रव को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी सूबे में अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यालय ने खास कर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिये हैं. इसके तहत पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जैसे पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में चेकपोस्ट पर गश्ती बढ़ायी गयी है। पुलिस को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ करीबी समन्वय बनाकर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। 

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी होने पर तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस अधीक्षक को जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 14432 या डायल-112 पर जानकारी देने को कहा गया है।

बिहार का कोई भी जिला बांग्लादेश से सीमा साझा नहीं करता है, मगर सीमांचल के जिलों से अवैध घुसपैठ की शिकायत आती रहती है। ऐसे में पश्चिम बंगाल और नेपाल से साझा करने वाली सीमाओं पर पुलिस और सुरक्षा बलों को विशेष अलर्ट किया गया है। 

बिहार के सीमांचल क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। दरअसल, किशनगंज जिले की सीमा भारत- बांग्लादेश की सीमा से काफी नजदीक है। जिसके कारण जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ायी गयी है।

पश्चिम बंगाल की सीमा से जो भी थाने सटे हुए हैं उनके थानाध्यक्ष को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है. उन्हें विशेष सतर्कता बरतने कहा गया है. सीमा पर गश्ती अब बढ़ा दी गयी है। 

किशनगंज पुलिस बीएसएफ व बंगाल पुलिस के साथ लगातार संपर्क में है।  बंगाल पुलिस के साथ तालमेल बनाकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी पहरा कड़ा कर दिया गया है।

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अलर्ट जारी है। सीमा के पास किसी को भी एंट्री मंगलवार को नहीं दी जा रही थी।  बीएसएफ के वरीय अधिकारी भी भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर निरीक्षण कर रहे थे और सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दे रहे थे। 

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...