Homeदेशसांसद वीणा देवी के चिराग के साथ जाने से पशुपति पारस की...

सांसद वीणा देवी के चिराग के साथ जाने से पशुपति पारस की बढ़ी मुश्किलें 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
हाल में सांसद वीणा देवी के चिराग पासवान की तरफ आने के बाद राष्ट्रीय एलजेपी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को डर सताने लगा है। देश के दिग्गज नेता रहे रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके बेटे और भाई में खींचतान के बाद उनकी पार्टी एलजेपी दो खेमों राष्ट्रीय एलजेपी और एलजेपी (रामविलास) में बंट गई थी। अब इन दोनों गुटों में रामविलास की विरासत की लड़ाई दिलचस्प हो गई है।        
           अब ताजा घटनाक्रम में पारस ने गुरुवार को अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस के द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि नई केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन यथाशीघ्र कर दिया जाएगा।
                    कहा जा रहा है कि एलजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर सासंद वीणा देवी दिवंगत रामविलास पासवान के पुत्र चिराग के साथ उनके मंच पर पहुंची थीं। हालांकि, अब तक वीणा देवी के एलजेपी (रामविलास) के साथ जाने की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। इधर, चिराग की पार्टी के एक नेता का दावा है कि कई और नेता चिराग की पार्टी में आ सकते हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी के द्वारा चिराग को ज्यादा महत्व दिए जाने के बाद ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
                 गौरतलब है कि जब पारस ने पार्टी तोड़ी थी तब पारस के साथ एलजेपी के चार सांसद महबूब अली कैसर, चंदन सिंह, प्रिंस राज और वीणा देवी उनके खेमे में चले थे। पारस खुद को रामविलास का असली उत्तराधिकारी भी बताते रहे हैं, लेकिन चिराग ने वीणा देवी को अपनी ओर करके अपने चाचा पारस को बड़ा झटका दिया है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this