Paris Olympics 2024: गोल्ड मेडल से चूके नीरज चोपड़ा,हॉकी में फिर कांस्य

0
213

न्यूज डेस्क
ओलंपिक में गुरुवार का दिन देशवासियों के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया। हॉकी में कांस्य के बाद नीरज चोपड़ा की कामयाबी ने पेरिस ओलंपिक में देश की चांदी करा दी। नीरज ने भाला फेंक में सत्र की सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.45 मीटर के साथ रजत पदक जीता। वहीं हरमनप्रीत सिंह की टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया,दोनों गोल हरमनप्रीत ने किए।

नीरज लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गये हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 87़58 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता था। यहां टोक्यो से श्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसका कारण पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे,जिन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

इन दो पदकों के साथ भारत के इस ओलंपिक में पदकों की संख्या पांच हो गयी है। नीरज ने इस ओलंपिक में देश को पहला रजत पदक दिलाया है। हॉकी में यह भारत का ओलंपिक में कुल 13वां पदक है। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में अब तक आठ स्वर्ण,एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत को हॉकी में 41 साल बाद पदक मिला था।

भाला फेंक मुकाबले का दूसरा दौर बेहद नाटकीय रहा। यहां अरशद ने 90 मीटर की दूरी पार की। इसके बाद नीरज ने दबाव के बावजूद 89़.45 मीटर दूर भाला फेंका। उन्होंने क्वालिफाइंग दौर में 89़.34 मीटर दूर भाला फेंका था। नीरज को 6 थ्रो फेंकने का मौका मिला लेकिन दूसरी थ्रो ही सही रही। बाकी सभी थ्रो उनके फाउल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here