Homeखेलपेरिस ओलंपिक 2024 का समापन, मनु-श्रीजेश ने थामा तिरंगा

पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन, मनु-श्रीजेश ने थामा तिरंगा

Published on

पेरिस ओलंपिक2024 का रविवार 11 अगस्त को समापन हो गया ।इसके साथ ही ओलंपिक की मशाल को बुझा दिया गया।साथ ही ओलंपिक के झंडे को भी झुका दिया गया। इस बार पेरिस में खेले गए ओलंपिक में भारतीय एथलीटों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए। भले ही ये पिछले ओलंपिक के मुकाबले एक पदक कम हो मगर सभी ने अपना 100% दिया। भारत के तरफ से पेरिस में 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के फ्लैग बियरर रहे।दोनों खिलाड़ियों ने भारत का तिरंगा थामा। ओलंपिक में भारत के कुल 117 खिलाड़ी शामिल हुए थे।

पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में रविवार-सोमवार वाली रात में हुआ।रंगारंग समारोह के बीच आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्तांगुएट और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाख ने संबोधित किया। टोनी एस्टांगुएट ने कहा कि यह ओलंपिक गेम्स का समापन नहीं, बल्कि उद्घाटन समारोह की समाप्ति है ñखेल तो अनवरत होते रहेंगे. थॉमस बाक ने लॉस एंजिल्स के मेयर को ओलंपिक ध्वज सौंपा।

पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन समारोह तीन घंटे तक चला।इसकी शुरुआत फ्रेंच गीत से हुई। इसके बाद परेड ऑफ नेशंस हुआ ।फिर बेल्जियम की पॉप सिंगर एंजेले वान वीक ने परफॉर्म किया।इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के गोल्डन वॉयजर बैंड ने ओलंपिक की खोज दिखाई। फ्रांस के बैंड फिनिक्स की परफॉर्मेंस में एंजेले, कमिस्की और रैपर वनाडा ने भी परफॉर्म किया।फिर पांच ग्रैमी अवॉर्ड विनर गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन ने अमेरिका का नेशनल एंथम गाया।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this