Homeदेशलोकसभा चुनाव करीब आते देख Pankaja Munde को मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP...

लोकसभा चुनाव करीब आते देख Pankaja Munde को मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP ने पसमांदा मुसलमानों को भी दी बड़ी हिस्सेदारी

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र में बीजेपी ने पंकजा मुंडे को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पंकजा मुंडे को बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है। ये फैसला ऐसे वक्त में किया गया जब माना जा रहा था कि पंकजा मुंडे कथित तौर पर नाराज थीं। बीजेपी ने पंकजा मुंडे को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है। पहले ये खबर आई थी कि पंकजा मुंडे नाराज हैं लेकिन पंकजा मुंडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ये साफ कर दिया कि वे बीजेपी की वफादार हैं।

लोकसभा चुनाव करीब आते देखकर बीजेपी आलाकमान ने पंकजा मुंडे को बड़ी जिम्मेदारी दी है।बीजेपी ने पंकजा मुंडे को राष्ट्रीय सचिव बनाकर महाराष्ट्र के माली और धनगर समुदाय को अपने पाले में करने का दांव चला है। इससे पंकजा मुंडे के समर्थक एक बार फिर बीजेपी के साथ जुड़ जाएंगे। वहीं बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में महाराष्ट्र से विनोद तावड़े और विजया राहटकर को भी जगह दी गई है।

वहीं बीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश के एक पसमांदा मुसलमान को भी जगह दी गई है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश में एमएलसी हैं। मंसूर को बीजेपी की नई टीम में शामिल करने का फैसला पसमांदा मुसलमानों के लिए सीधा संकेत है। अगर पसमांदा मुसलमान बीजेपी का साथ देंगे तो भगवा पार्टी भी उन्हें पर्याप्त हिस्सेदारी देगी।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this