Homeदेशसंसद में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव में पीएम मोदी के संबोधन...

संसद में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव में पीएम मोदी के संबोधन को लेकर बीजेपी का व्हिप

Published on

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में कल शनिवार को धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए दोनों सदनों में अपने-अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया गया है।अपने व्हिप में बीजेपी ने कहा है कि कुछ जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, इस पर समर्थन के लिए बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को 10 फरवरी को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है। गौरतलब है कि बीते महीने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था, जिसमें पीएम मोदी समेत देश के कई जाने माने लोग मौजूद थे।

पीएम मोदी करेंगे संबोधित

राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 10 फरवरी को शाम 5:00 बजे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सदन में बोल सकते हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन को पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए पहले ही बीजेपी सांसदों को भी व्हिप जारी कर कर सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

लाखों लोग कर चुके हैं रामलला के दर्शन

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बाद 23 जनवरी से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को खोल दिया गया है। कहा जाता है की प्राण प्रतिष्ठा के दो हफ्ते के अंदर ही 30 लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन कर लिए। अभी भी देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में लोग आकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं।श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ छुट्टी वाले दिन में हो रही है। रामलला का दर्शन अधिक से अधिक भक्त कर सकें, इसके लिए राम मंदिर को रोजाना 15 घंटे खोला जा रहा है। सुबह 6:30 बजे से शुरू होने वाले दर्शन का सिलसिला रात 10:00 बजे की आरती के बाद ही रूकता है। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

तेजी से चल रहा है राम मंदिर का निर्माण कार्य

अयोध्या में राम मंदिर के अधूरे निर्माण कार्य को अब तेजी से पूरा किया जा रहा है।राम मंदिर के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने निर्माण को लेकर बीते दिनों कहा था कि नृपेंद्र मिश्रा ने दूसरे फेज के निर्माण कार्यों को गति बढ़ाने पर मंथन किया है।तय हुआ है कि मालवाहक वाहनों को सिर्फ रात में एंट्री दिया जाएगा, ताकि दिन में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो। सप्त मंडपम, यज्ञशाला, एसटीपी ऑडिटोरियम का काम भी जल्दी शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि राम मंदिर के ऊपरी तल्लों,आयताकार परकोटे और इस परिषर के अन्य देवालयों का निर्माण किया जाना बाकी है। मंदिर का सारा काम संभवत वर्ष 2025 के मध्य या नहीं तो 2025 की समाप्ति तक पूरा होने का अनुमान है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...