Homeदेशओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी से गठबंधन का...

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी से गठबंधन का प्रस्ताव भेजा !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव ओवैसी ने भेजा है। साथ ही ओवैसी ने अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर 9 सितंबर तक उनके प्रस्ताव पर बात आगे नहीं बढ़ी तो वह राज्य में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, जिससे एमवीए को भारी नुकसान होगा। 

एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने बताया कि उनकी पार्टी ने एमवीए को गठबंधन का प्रस्ताव दिया है। अगर विपक्षी गठबंधन 9 सितंबर तक हमारे प्रस्ताव पर जवाब नहीं देता है तो हम अपने बूते पर चुनाव लड़ेंगे।

जलील ने कहा कि बीजेपी नीत सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति को महाराष्ट्र में फिर से सरकार बनाने से रोकने के लिए हमने गठबंधन का प्रस्ताव दिया है। इसके बदले एआईएमआईएम ने राज्य की चंद सीटे देने की डिमांड की है, जहां एआईएमआईएम का मजबूत प्रभाव है।

एआईएमआईएम नेता ने कहा, “एमवीए ने उनके प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुछ समय मांगा.. हमने बहुत इंतजार किया है। अगर वे आखिरी समय में हमें साथ लेने से इनकार कर देते हैं तो क्या होगा? अगर वे 9 सितंबर तक जवाब नहीं देते हैं, तो हम अपने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए फॉर्म वितरित करना शुरू कर देंगे। हम तय करेंगे कि राज्य में एआईएमआईएम कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी। हम अपनी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।’’

एमवीए को आगाह करते हुए औरंगाबाद लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले जलील ने कहा कि एआईएमआईएम को एमवीए के साथ गठबंधन से बहुत फायदा नहीं होगा, लेकिन अगर वे हमारे साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ते है तो उन्हें भारी नुकसान हो सकता है।

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक-दो महीने में चुनाव होने की संभावना है। पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में एआईएमआईएम ने राज्य की 44 सीट पर चुनाव लड़ा था जिसमें दो पर ही विजय मिल सकी। तब बीजेपी को सबसे ज्यादा 105, अविभाजित एनसीपी को 56 और अविभाजित शिवसेना को 54 व कांग्रेस को 44 सीट मिली थी।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this