Homeदेशबिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा ,काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस...

बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा ,काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

Published on

न्यूज़ डेस्क 
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के आज चौथे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी है। इस बीच, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस के विधायक मुंह पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे।

इधर, सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। मानसून सत्र के चौथे दिन की शुरुआत के पहले विपक्षी सदस्य आक्रामक दिखे।

कांग्रेस के विधायकों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक राजेश राम ने कहा कि मुख्यमंत्री विरोधियों पर लाठी चलाते रहते हैं। जब भाजपा विपक्ष में थी, तब उन पर लाठी चलवाई और अब कांग्रेस पर।

उन्होंने कहा कि कल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इधर, भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि जो भी नियम तोड़ेगा उन पर पुलिस कार्रवाई करती है। दरअसल, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बिहार की राजधानी पटना में प्रदेश युवा कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा घेराव की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसके बाद कांग्रेस भड़क उठी है।

बिहार में कानून-व्यवस्था की खराब हालत, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक का आरोप लगाकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इसी कड़ी में बुधवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव करने निकले थे और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

इस बीच, गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद ही विपक्षी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष के सदस्य वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...