HomeदेशAkhilesh Yadav पर Om Prakash Rajbhar ने कसा तंज- ‘सपा के राज...

Akhilesh Yadav पर Om Prakash Rajbhar ने कसा तंज- ‘सपा के राज में पिछड़ों के नाम पर सिर्फ़ एक जाति का विकास होता था’

Published on

विकास कुमार
अपने बड़बोले बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए राजभर ने पूरे यादव समाज पर ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। राजभर ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तो पिछड़ों के नाम पर सिर्फ एक जाति का विकास होता था। बाक़ी राजभर, चौहान, पाल, प्रजापति, बारी, बंजारा, अर्कवंशी, गोंड, लोहार जैसी जातियों का हक़ लूटा जाता था। वहीं ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हर सहयोगी दल को धोखा दिया
है।

वहीं ओम प्रकाश राजभर के विवादित बयान पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने पलटवार किया है। यादव ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर का दिमाग ढीला हो गया है। जब से राजभर ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ा है तब से ही वे अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित बयान दे रहे हैं। राजभर अपने विवादित बयानों के जरिए गैर यादव पिछड़े वोटरों में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहते हैं,लेकिन अपने इस मकसद में वे किस हद तक सफल होंगे ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this