Homeदेशहरियाणा नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार ,भड़काऊ पोस्ट डालने का...

हरियाणा नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार ,भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आखिर हरियाणा दंगा का मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। बजरंगी की गिरफ्तारी उसके फरीदाबाद घर के पास ही की गई। पहले तो वह पुलिस को भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार किया है। बिट्टू की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह पुलिस वालों से भागता नजर आ रहा है।            
    बिट्टू बजरंगी पर नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप है, जिसके बाद नूंह में हिंसा भड़की थी। नूंह से शुरू हुई हिंसा ने गुरुग्राम और आसपास के कई इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। हिंसा भड़काने का मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी को ही माना जा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।
               मिली जानकारी के अनुसार बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंसा के बाद नूंह के सदर थाना में बिट्टू बजरंगी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। एएसपी उषा कुंडू की शिकायत पर बिट्टू के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 332, 353, 186, 395, 397, 506, 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
                बता दें कि हरियाणा के नूंह में वीएचपी और बजरंग दल ने हर साल की तरह इस बार भी 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। लेकिन बृजमंडल यात्रा से पहले बिट्टी बजरंगी और मोनू मानेसर का वीडियो वायरल होने के बाद यात्रा को लेकर तनाव हो गया था। यात्रा वाले दिन उस पर पथराव हो गया और देखते ही देखते यह सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों में आग लगा दी गई। हिंसा की आग नूंह से फरीदाबाद, सोहना और गुरुग्राम तक फैल गई। हिंसा में दो होमगार्ड जवानों और एक मौलवी सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सैकड़ों लोगो गिरफ्तार भी हुए हैं। 

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this