Homeदेशअब मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी योग गुरु रामदेव की मोम प्रतिकृति

अब मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी योग गुरु रामदेव की मोम प्रतिकृति

Published on

न्यूज़ डेस्क 
योग गुरु बाबा रामदेव अब मैडम तुसाद संग्रहालय भी पहुँच गए हैं। उनकी प्रतिकृति को इस संग्रहालय में रखा गया है। मंगलवार को दिल्ली में उसका अनावरण भी हो गया। यह प्रतिकृति विश्व में, सर्वाधिक आकर्षण का केन्द्र न्यूयार्क स्थित ‘मैडम तुसाद संग्रहालय’ द्वारा स्थापित की जाएगी।

कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने कहा कि न्यूयार्क स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में 200 से ज्यादा बड़े आयकॉन्स के फिगर लगे हैं। जिनमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा तथा शाहरूख खान आदि हैं किन्तु विश्व के उन 200 रिनाउंड आइकॉन्स के साथ भारत के एक संन्यासी को इन्होंने जो सम्मान दिया वह एक संन्यासी का गौरव नहीं, अपितु पूरे भारत का गौरव है।

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनियां की निगाहें भारत के योग व आयुर्वेद पर हैं। अब तो अमेरिका में भी मेड इन यूएस तथा मेड बाई अमेरिका के कान्सैप्ट पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी का जो मूमेंट पतंजलि से चलाया था, उसकी लहर अब पूरी दुनियां में हैं।

स्वामी जी ने बताया कि इस प्रतिकृति को बनाने में लगभग 200 आर्टिस्ट का पुरुषार्थ तथा लगभग दो करोड़ रुपए की लागत आई है। उन्होंने कहा कि यह कास्ट का विषय नहीं हैं। यह एक कॉन्सेप्ट है। जिसमें भारत और भारतीयता को, भारत के एक संन्यासी को स्थान दिया है। हम इसके लिए मैडम तुसाद की टीम के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि यह स्वामी रामेदव का सम्मान नहीं अपितु यह भारत की सनातन संस्कृति, योग, आयुर्वेद, भारत की सनातन संस्कृति, हमने पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है।

पतंजलि के संस्थापक रामदेव ने कहा कि हमारा उद्देश्य पूरे विश्व में ऐसे रचनाधर्मिता वाले पुरुषार्थी व्यक्तित्व तैयार करना है, जो योग के पथ पर, कर्तव्य के पथ, कर्मयोग के पथ पर आगे बढ़ते चलें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व की पूजा करो, चित्र नहीं चरित्र की पूजा करो। इसलिए हमने इसको न कोई मूर्ति बोला, न इसकी पूजा की और न ही कोई प्राण प्रतिष्ठा की, यह मात्र प्रेरणा के लिए है। सनातन परम्परा व संस्कृति के शाश्वत ज्ञान, विज्ञान व प्रज्ञान पर हमें नए सोपान स्थापित करने हैं।

स्वामी ने कहा कि जो भी भारत की मिट्टी में पैदा हुआ है, वह भारत रत्न है। उसे ऐसा प्रयत्न करना चाहिए कि वह विश्व में भारत माता का गौरव प्रतिष्ठापित करने के लिए अपना क्या योगदान दे सकता है। उन्होंने बताया कि मेरे पास पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण तक के ऑफर आए थे, जिन्हें मैंने इन्हें विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया, क्योंकि संन्यासी सत्कार और तिरस्कार दोनों से ऊपर होता है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...