Homeदेशमहाराष्ट्र में अब 'लाडला भाई योजना', 12वीं पास को मिलेंगे 6000,ग्रैजुएट्स को...

महाराष्ट्र में अब ‘लाडला भाई योजना’, 12वीं पास को मिलेंगे 6000,ग्रैजुएट्स को मिलेगी कितनी रकम

Published on

न्यूज डेस्क
महाराष्ट्र सरकार ने बारहवीं पास युवाओं के लिए ‘लाडला भाई’ योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत बारहवीं पास छात्रों को हर महीने 6000, डिप्लोमा कर रहे छात्रों को 8000 और ग्रेजुएशन पूरी कर चुके छात्रों को 10,000 दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की इस घोषणा को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे कई वर्गों को साधने की कोशिश की जा रही है।

इस योजना का एलान करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस योजना के तहत, हमारी सरकार राज्य के युवाओं को उन कारखानों में अप्रेंटिसशिप करने के लिए पैसे देने जा रही है जहां वे काम करेंगे। इस योजना के तहत हमारे युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप मिलेगी और सरकार उन्हें वजीफा देगी।

सीएम शिंदे ने इस योजना को लेकर कहा कि सरकार की नजर में लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली बार है कि किसी सरकार ने ऐसी योजना लांच की है। आगे उन्होंने कहा कि इस योजना से हमने बेरोजगारी का समाधान ढूंढ लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लड़कियों के लिए 100 प्रतिशत निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की है। किसानों के लिए भी सरकार के माध्यम से कई योजनाएं चलायी जा रही हैं, उन्होंने कहा कि यह सरकार आम लोगों की है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार हाल ही में लाडली बहना योजना लाई थी, जिसके तहत 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this