Homeदेशअब यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे भारतीय वापस आएंगे 

अब यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे भारतीय वापस आएंगे 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
रुसी राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर रूस गए भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। कोरोना के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी रूस गए हैं। 

इसी कड़ी में रूस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी सेना में काम कर रहे भारतीयों की स्‍वदेश वापसी का मुद्दा राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन का सामने उठाया। इसके बाद प्रेसिडेंट पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि जल्द ही भारतीयों की देश वापसी होगी। 

दरअसल, इससे पहले रिपोर्ट्स में सामने आया था कि भारतीय नागरिकों को रूसी सेना के साथ यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। भारतीयों को धोखे से सुरक्षा सहायक के रूप में काम करने के लिए सीमा पर भेजा जा रहा है। 

रिपोर्ट में कहा गया था कि एक एजेंट ने जानकारी देते हुए बताया था कि नवंबर 2023 से लगभग 18 भारतीय रूस-यूक्रेन सीमा पर फंसे हुए हैं। इस दौरान एक शख्स की मौत भी हो गई है. इस युद्ध में उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से भी कई युवक फंसे हुए हैं। 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में हैदराबाद का भी एक युवक फंस गया था। युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पीड़ित के परिवार ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी से संपर्क किया था। इसको लेकर ओवैसी ने  25 जनवरी को विदेश मंत्री एस जयशंकर और मॉस्को में भारतीय दूतावास को पत्र था। इसमें उन्होंने युवक की वापसी के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी। 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this