Homeदेश अब रेलवे की हर जरूरत एक ही ऐप में पूरी, सफर हुआ...

 अब रेलवे की हर जरूरत एक ही ऐप में पूरी, सफर हुआ और आसान

Published on

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को और ज्यादा सुविधा देने के लिए RailOne6 (Swarail) सुपर ऐप लॉन्च कर दिया है। यह ऐप जनवरी 2025 में बीटा वर्जन में आया था, और अब धीरे-धीरे पूरे भारत में यूजर्स के लिए एक्टिव हो रहा है।इस ऐप का मकसद यह है कि रेलवे से जुड़ी हर जरूरत और हर सर्विस अब एक ही जगह आसानी से उपलब्ध हो जाए। यानी अब टिकट बुक करने से लेकर शिकायत दर्ज करने तक, सब कुछ इसी एक ऐप से हो सकेगा। इससे यात्रा और भी स्मार्ट, सुरक्षित और सिंपल हो जाएगी।

RailOne (Swarail) ऐप में रेलवे से जुड़ी सभी जरूरी सर्विसेज शामिल की जा रही हैं, जैसे:

रिजर्वेशन टिकट बुकिंग
जनरल (अनारक्षित) टिकट बुकिंग
ट्रेन पूछताछ
लाइव ट्रेन स्टेटस
पार्सल बुकिंग
ई-कैटरिंग
शिकायत निवारण सिस्टम
अब इन सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

CRIS के मुताबिक यह ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध होगा।अगर आपके पास पहले से Rail Connect या UTS on Mobile का अकाउंट है, तो उसी से लॉगिन कर सकते हैं।नये यूजर्स बेसिक जानकारी डालकर साइनअप कर सकते हैं।पहली बार लॉगिन करने पर R-Wallet ऑटो एक्टिवेट हो जाएगा।लॉगिन के लिए ऐप में M-PIN आधारित सुरक्षा सिस्टम भी दिया गया है।

RailOne App की खासियत
1. Single Sign-On

एक ही यूजर आईडी से IRCTC, UTS और RailOne की सभी सेवाएं मिलेंगी।

2. All-in-One Platform

बुकिंग, फूड, शिकायत, PNR, Live Status- सब एक ऐप में।

3. Integrated Information

PNR देखते समय Coach, Timing और Status एक ही पेज पर मिलेगा।

RailOne सुपर ऐप डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।इससे यात्रियों के समय की बचत होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीण/शहरी दोनों यूजर्स आसानी से इसका उपयोग कर सकेंगे।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...