अब 10 साल पुराने आधार का कराना होगा सत्यापन, होगा ये बदलाव

0
111

नई दिल्ली:अब 10 साल से पुराने आधार कार्ड का फिर सत्यापन कराना होगा। केंद्र सरकार ने इससे संबंधित नियमों से संशोधन किया है। इसके तहत 10 साल पुराने आधारधारकों को अपना पता और पहचान के सबूत वाले दस्तावेज फिर से अपडेट कराने होंगे। हालांकि, अभी इस व्यवस्था को अनिवार्य नहीं किया गया है।

सूचनाओं की सटीकता में मिलेगी मदद

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय की गजट अधिसूचना के अनुसार इससे संबंधित सूचनाओं की सटीकता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। अभी आधार में लोग दस्तावेज सिर्फ तभी अपडेट करते हैं,जब उन्हें पता बदलवाना या कोई संशोधन करवाना होता है। डाटा अपडेट करने के लिए यूआईडीएआई ने माई आधार पोर्टल और आई आधार एप पर अपडेट डॉक्यूमेंट नाम से नया फीचर जोड़ा है।

होगा यह बदलाव

आधार कार्ड के अपडेट कराने से जिन नागरिकों के कार्ड पुराने और अस्पष्ट हो गए हैं, वे नए कार्ड बनवा सकेंगे। इससे आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन में होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा। ऐसे व्यक्ति, जिन्होंने अपना आधार कार्ड 10 वर्ष पूर्व बनवाया था और इसके बाद कभी अपडेट नहीं करवाया है, ऐसे आधार नंबर धारकों से डॉक्युमेंट अपडेट करवाने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here