नीतीश व तेजस्वी का एक ही फ्लाइट से दिल्ली जाना एक संयोग या राजनीतिक चाल

0
95

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधनों ने आगे की रणनीति बनाने के शाम दिल्ली में बैठक बुलाई है। एनडीए की बैठक जहां प्रधानमंत्री आवास पर होगी, वहीं इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य के तमाम प्रमुख दलों के नेता दिल्ली रवाना हो गये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सेवा विमान से दिल्ली गये हैं। इसी विमान से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली गये हैं।हो न हो इन दोनो¹ नेताओं का साथ जाना महज एक संयोग भी हो सकता है,लेकिन इसपर भी अब राजनीति तेज होने लगी है। दरअसल ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि चुनाव परिणाम के दिन आरजेडी नेता मनोज झा ने नीतीश कुमार के वापस इंडिया गठबंधन में आने की बात कही थी।इन दोनो नेताओं पर राजनीतिक दल के लोग नजर बनाए है। इन दोनो नेताओं के अलावा एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान, हम प्रमुख जीतनराम मांझी और कई नेता आज दिल्ली जायेंगे।

नीतीश और तेजस्वी पहली बार दिखे साथ

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक साथ दिखे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विस्तारा के विमान से दिल्ली रवाना हुए। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के एक साथ एक ही विमान से दिल्ली जाने के बाद देश की राजनीति में कई कयास लगाने शुरू हो गए हैं। कल जिस तरह से परिणाम आए हैं और बहुमत के आंकड़े काफी कम है उसके बाद नीतीश कुमार पर विपक्षी डोरे डाल रहे हैं और उन्हें उप प्रधानमंत्री बनाने तक की बात उठने लगी है।

नीतीश कुमार पर सबकी नजर

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सुबह 10:40 बजे विस्तारा की फ्लाइट यूके-718 से दिल्ली में एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने रवाना हुए।दरअसल लोकसभा चुनाव में परिणाम के बाद देश और बिहार की राजनीति में काफी कयास लगने शुरू हो गए हैं। जिस तरह से चुनाव के परिणाम आए हैं और बहुमत को लेकर आंकड़ों में उलट फेर हुए हैं उसके बाद से बिहार से नीतीश कुमार की पूछ काफी बढ़ गई है। पूरे देश की नजर नीतीश कुमार पर है. लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 30 सीटों पर जीत मिली है।वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को 12 सीटों पर सफलता मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here