Homeदेशजब तक जिंदा है, दोस्ती खत्म नहीं होगी, मोतिहारी में बीजेपी नेताओं...

जब तक जिंदा है, दोस्ती खत्म नहीं होगी, मोतिहारी में बीजेपी नेताओं से बोले नीतीश कुमार

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान भाषण में उन्होंने कहा कि बीजेपी से उनकी दोस्ती तब तक खत्म नहीं होगी, जब तक वे जिंदा हैं।अलग है तो क्या हुआ, लेकिन दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी। नीतीश कुमार ने खुले मंच से यह बात कही तो हाल में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से जमकर तालियां बजाई गई।नीतीश कुमार ने तत्कालीन मनमोहन सरकार की भी आलोचना भी की।

जब तक जिंदा हूं,दोस्ती कायम रहेगी

दरअसल गुरुवार को महात्मा गांधी की कर्मभूमि पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं।उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी नेता व मोतिहारी सांसद राधा मोहन सिंह समेत कई नेता दीक्षांत समारोह के मंच पर तो हाल में बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शामिल छात्र-छात्राओं और अन्य अतिथियां को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जितने लोग हमारे साथ हैं,सब साथी हैं।छोड़िए ना हम अलग हैं, आप अलग हैं, तो इससे क्या हुआ ,लेकिन हमारा दोस्तीया थोड़े खत्म होगा, जब तक हम जीवित रहेंगे।आप लोगों के साथ ही हमारा संबंध रहेगा, चिंता मत करिए आपके साथ इतना दिन हम रहे हैं और आगे भी हमारा संबंध बना रहेगा। यह कहते हुए नीतीश कुमार हंसने लगे और दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने जमकर ताली बजाई l नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी हमारे मित्र हैं। सहयोगी हैं ,साथी हैं, सब लोग मिलकर साथ बैठकर तेजी से काम सब करवा दीजिए तो बहुत अच्छा रहेगा,और मुझे बहुत खुशी होगी।

मनमोहन सिंह सरकार को लपेटे में लेकर पीएम मोदी की की प्रशंशा

सेंट्रल यूनिवर्सिटी की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा की 2006- 2007 से ही हम उस समय की सरकार से महात्मा गांधी की धरती पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मांग करते रहे, लेकिन मेरी यह बात नहीं सुनी गई और उन्होंने बिहार को इसे नहीं दिया। पर 2014 में जब नई सरकार बनी तो मैंने फिर से इसकी मांग की तो मेरे विशेष अनुरोध को मानते हुए इस नई सरकार ने इसे दे दिया, तो बहुत अच्छा हुआ।नीतीश कुमार जब यह बोल रहे थे तब राष्ट्रपति और राधा मोहन सिंह वहां मंच पर मौजूद थे।नीतीश कुमार के इस बयान से बिहार के सियासी गलियारे में हलचल मच गई है।

प्रशांत कुमार ने नीतीश को बताया छलिया

इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार के करीबी रहे प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया था। प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश कुमार कहीं भी रहे,लेकिन वह हमेशा एक रोशनदान खोलकर रखते हैं और उससे हवा बयार लेते रहते हैं। जब कभी मन होता है तो अंतरात्मा की आवाज सुनकर रोशनदान से निकल जाते हैं और दूसरी ओर चले जाते हैं।प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया की महागठबंधन उनके लिए दरवाजा है तो राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश रोशनदान है। यही वजह है कि बीजेपी और जेडीयू के अलग होने के बाद भी हरिवंश राज्यसभा के सभापति बने हुए हैं।मोतीहारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नीतीश कुमार द्वारा दिए गए भाषण को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

 

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...