CM Nitish Kumar से मिले IFS प्रशिक्षु अधिकारी: हरित आवरण बढ़ाने और जल संरक्षण पर दिया खास मंत्र

0
5

Bihar News:  मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। बिहार में हरित आवरण पहले मात्र 9 प्रतिशत था। राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से इसे बढ़ाकर 17 प्रतिशत तक पहुँचाया है। हरित आवरण को बढ़ाने में आप सभी अधिकारी सहभागी बनें।

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से बिहार में वर्षापात कम हो रहा है इसलिये जल संचयन पर जोर देने की आवश्यकता है ताकि आने वाले समय में ग्राउण्ड वाटर लेवल को संतुलित रखा जा सके। शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने हेतु लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुये राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here