HomeदेशNitish Kumar की विपक्षी एकता को लगा बहुत तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री...

Nitish Kumar की विपक्षी एकता को लगा बहुत तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Published on

विकास कुमार
देश में विपक्षी एकता को साधने चले नीतीश बाबू के गठबंधन की गांठ बिहार में ही खुलती नजर आ रही है। हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने कैबिनेट से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है। संतोष माझी का कहना है कि नीतीश बाबू की तरफ से पार्टी को जेडीयू में विलय कराने का दबाव था। लेकिन किसी भी सूरत में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का वजूद कायम रखा जाएगा।

वहीं संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया हैं लोजपा रामविलास के नेता चिराग पासवान ने नीतीश बाबू पर दलितों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। चिराग ने कहा कि एक तरफ पूरे विपक्ष को एकजुट करने में नीतीश बाबू लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके खुद के कुनबे की गांठे खुलती जा रही है।

जीतन राम मांझी के सरकार से अलग होने के फैसले से नीतीश बाबू की छवि को गहरा धक्का लगा है। साथ ही ये संदेश भी पूरे देश में गया है कि नीतीश बाबू को छोटे दलों का अस्तित्व स्वीकार ही नहीं है। ऐसे में कई दूसरे छोटे दल नीतीश बाबू की मुहिम से दूरी बना सकते हैं। वहीं इसके अलावा इस घटना से ये संदेश भी गया है कि नीतीश बाबू दलित और महादलित नेताओं को ही खत्म कर देना चाहते हैं। इससे बिहार का दलित समाज भी नीतीश बाबू से दूरी बना लेगा। कुल मिलाकर कहें तो नीतीश बाबू के विपक्षी एकता के नाव में ही छेद हो गया है। अब विपक्षी एकता के इस नैया को सियासी भंवर पार कराना टेढ़ी खीर जैसा लगता है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this