HomeदेशUP के फूलपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं CM नीतीश कुमार,...

UP के फूलपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं CM नीतीश कुमार, बीजेपी नेता कस रहे हैं नीतीश के दावे पर तंज

Published on

विकास कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद को नेशनल लीडर के तौर पर प्रोजेक्ट करने में लगे हैं। पहले उन्होंने तमाम विपक्षी दलों को एक मंच पर लाया,अब नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोर पकड़ रही है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। नीतीश कुमार के करीबी नेता श्रवण कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ये जरुर चाहती है कि मुख्यमंत्री वहां से चुनाव लड़ें,लेकिन अंतिम फैसला तो पार्टी को ही करना है कि नीतीश कुमार कहां से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश में लोकप्रिय हैं। तिवारी ने कहा कि अगर नीतीश बाबू यूपी से चुनाव लड़ेंगे तो बनारस में भी बीजेपी को सीट बचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने की खबर पर बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार अखिलेश यादव के कंधे पर बैठकर उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें भी तो इससे क्या फर्क पड़ेगा।

फूलपुर लोकसभा की सीट वीआईपी सीट मानी जाती है क्योंकि इसी सीट से जवाहर लाल नेहरू सांसद रहे थे। अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुलपूर सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उत्तर प्रदेश के चुनाव का रोमांच और भी बढ़ जाएगा।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this