Homeदेशएनआईए ने किया पांच राज्यों में मानव तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

एनआईए ने किया पांच राज्यों में मानव तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

Published on


न्यूज़ डेस्क

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने देश के 10 राज्यों में कई स्थानों पर तलाशी ली, चार मानव तस्करी मामलों में 44 गुर्गों को पकड़ा और पांच राज्यों में पांच मानव तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। एनआईए ने कहा कि 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मानव तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, एनआईए ने सीमा सुरक्षा बल तथा राज्य पुलिस के साथ निकट समन्वय में कई राज्यों में एक व्यापक अभियान चलाया।इस ऑपरेशन का उद्देश्य भारत-बंगलादेश सीमा के पार अवैध प्रवासियों की भारत में घुसपैठ में शामिल अवैध मानव तस्करी सहायता नेटवर्क को नष्ट करना था।
            विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुवाहाटी, चेन्नई, बेंगलुरु और जयपुर में एनआईए शाखाओं में मानव तस्करी के चार मामले दर्ज होने के बाद, एक साथ और सिलसिलेवार छापे और तलाशी ली गई। दस राज्यों अर्थात त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर स्थान और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के 55 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गयी।डिजिटल उपकरण जैसे मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन ड्राइव, फर्जी आधार एवं पैन कार्ड तथा भारतीय व विदेशी मुद्राओं सहित कई पहचान संबंधी दस्तावेज जब्त किए गए।                   एनआईए ने विभिन्न राज्यों में कुल 44 गुर्गों को पकड़ा और गिरफ्तार किया, जिनमें त्रिपुरा में 21, कर्नाटक में 10, असम में पांच, पश्चिम बंगाल में तीन, तमिलनाडु में दो और पुड्डुचेरी, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक शामिल है।
एनआईए के सूत्रों ने कहा कि बंगलादेश से शहर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों की तस्करी के सिलसिले में उपनगरीय चेन्नई में पल्लीकरनई, पदप्पई और केलंबक्कम सहित तीन स्थानों पर छापे मारे गए।
              इस मामले के संबंध में राष्ट्रव्यापी तलाशी के दौरान छापेमारी में कम से कम तीन बंगलादेशी नागरिकों को उठाया गया, जो आज पदप्पई, मराईमलाई नगर और तिरुवल्लूर में अवैध रूप से रह रहे थे। तीनों खुद को पश्चिम बंगाल या उत्तर पूर्वी राज्यों के प्रवासी श्रमिक बता रहे थे और फर्जी पहचान पत्र के साथ चेन्नई के पास रह रहे थे।
इसके अलावा एक अन्य बंगलादेशी जो मराईमलाई नगर में रह रहा था, वह भी त्रिपुरा के पते से एक नकली आधार कार्ड प्राप्त करने में कामयाब रहा और उन दोनों को पूछताछ के लिए उठाया गया।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...