Homeदेशन्यूज एजेंसी आईएएनएस का अधिग्रहण अडानी समूह ने किया

न्यूज एजेंसी आईएएनएस का अधिग्रहण अडानी समूह ने किया

Published on

न्यूज़ डेस्क
कारोबारी गौतम अडानी समूह ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस का अधिग्रहण कर लिया है। इस समूह ने इससे पहले एनडीटीवी का अधिग्रहण किया था।

अडानी समूह की ओर से मुंबई शेयर बाजार को भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) के विलय एवं अधिग्रहण संबंधी नियमों के तहत दी गयी जानकारी में कहा गया है कि एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस के 50.50 प्रतिशत शेयर अधिग्रहित किए हैं।

सार्वजनिक जानकारी दोनों कंपनियों के बीच शेयर खरीद समझौते पर 15 दिसंबर को हस्ताक्षर किए गए और आईएएनएस के निदेशक मंडल ने इसी तिथि को अपनी बैठक में अडानी समूह की पूर्ण स्वामित्व की कंपनी के साथ हुए सौदे के अनुसार उसे शेयर हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी।

शेयर बाजार को दी गयी जानकारी के अनुसार आईएएनएस की अधिकृत शेयर पूंजी दो करोड़ रुपये और चुकता शेयर पूंजी दस लाख रुपये है। आईएएनएस का सालाना कारोबार लगभग 11.86 करोड़ रुपये से अधिक है। हलाकि शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में यह नहीं बताया है कि आईएएनएस का यह सौदा कितने मूल्य का है।

उल्लेखनीय है कि बंदरगाह, हवाई अड्डा, बिजली पारेषण एवं उत्पादन, सीमेंट, खाद्य उत्पाद और ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज अडानी समूह ने पिछले वित्त वर्ष के अंत में टेलीविजन चैनल कंपनी एनडीटीवी को अधिग्रहित किया था।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this