Homeदेशनई हज नीति: 50 हजार रुपए सस्ती होगी हज यात्रा, मुफ्त मिलेगा...

नई हज नीति: 50 हजार रुपए सस्ती होगी हज यात्रा, मुफ्त मिलेगा फार्म

Published on

न्यूज डेस्क
केंद्र सरकार ने हज यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नई हज नीति जारी कर दी है। अब यात्रियों को हज के लिए कम खर्च करना पड़ेगा। अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि नई हज नीति से हज पर जाने वालों को वित्‍तीय राहत मिलेगी।। नई हज नीति के अंतर्गत पहली बार हज पैकेज की लागत में पचास हजार रूपये की कमी की गई है। अब यात्रा फार्म मुफ्त में उपलब्ध होगा। साथ ही 45 साल से अधिक उम्र की कोई भी महिला अब अकेले हज के लिए आवेदन कर सकेगी

हज यात्रा के लिए पहली बार आवेदन नि:शुल्क मिलेंगे। जिन लोगों का हजयात्रा के लिए चयन होगा, उन्हें प्रक्रिया से संबंधित कुछ शुल्क देने होंगे। पहले हज आवेदन का शुल्क 300 रुपये होता था। सूत्रों के मुताबिक इस बार हज के लिए महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मेहरम के बिना यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

अगर 45 साल से अधिक उम्र की कोई महिला मेहरम (नजदीकी पुरुष रिश्तेदार) के बिना आवेदन करती है, तो उसे हज पर जाने की अनुमति होगी। पहले महिलाओं को मेहरम नहीं होने की स्थिति में समूह में जाने की अनुमति थी। इस साल भारत से 1.75 लाख लोग हजयात्रा पर जाएंगे।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this