HomeदेशNavratri 2023, Nine Colours of Maa Durga: नवरात्रि में दिन के अनुसार...

Navratri 2023, Nine Colours of Maa Durga: नवरात्रि में दिन के अनुसार पहनें कपड़े, इन रंगों से मिलती है शुभता, देवी मां होंगी प्रसन्न | Navratri 9 days color

Published on

न्यूज डेस्क
सनातन धर्म में माता दुर्गा की उपासना के लिए शारदीय नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पावन पर्व 15 अक्टूबर रविवार से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के 9 दिन देशभर में काफी धूमधाम और सजावट देखने को मिलती है। इस दौरान मां के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और उनसे आशीर्वाद पाने के लिए, उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त हर संभव कोशिश करते हैं।

इन नौ देवियों को अलग-अलग रंग प्रिय होता है। जिसे धारण कर आप मां की खास कृपा पा सकते हैं। नौ दिनों में पहने इन खास रंग कपड़े आपको आकर्षक भी दिखाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानें कौन से रंग इन नौ दिनों में धारण करने चाहिए।

नवरात्रि के नौ दिनों में इन रंगों के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा | Navratri 9 Days Color

नवरात्रि में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री की पूजा करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। पीले वस्त्र से मां प्रसन्न होती हैं और भक्त की सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं।

दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की आराधना | Navratri Special Colors 2023

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग प्रिय है। अगर आप हरे रंग के कपड़े में मां की पूजा करते हैं तो इसका बेहद शुभ फल प्राप्त होता है। मां प्रसन्न होती हैं, और मनोवांक्षित फल प्रदान करती हैं।

तीसरे दिन चंद्रघंटा की उपासना | 9 Colours Of Navratri

नवरात्रि के तीसरे दिन मां के चंद्रघंटा स्वरुप की आराधना की जाती हैं। देवी मां को इस दिन ग्रे रंग काफी पसंद है। आप ग्रे कलर के मिक्स कपड़े पहनकर मां की पूजा में शामिल हो सकती हैं। इससे मां प्रसन्न होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा | What are the 9 colors of Navratri

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। अगर आप नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा में बैठते हैं तो मां कूष्मांडा प्रसन्न हो जाती हैं। उनकी विशेष कृपा मिलती है। धन-धान्य से संपन्न और रोग ​मुक्त जीवन मिलता है।

पांचवे दिन स्कंदमाता की आराधना | Navratri Colours for Nine Days

नवरात्रि के पांचवे दिन माता के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। उन्हें सफेद रंग बेहद पसंद है। सफेद रंग के कपड़े पहचनकर पूजा करने वाले भक्त की मां हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।

छठे दिन कात्यायनी की पूजा | Navratri Dress Colours For 2023

छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन अगर लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा की जाए तो माता रानी प्रसन्न होती हैं। उन्हें लाल रंग काफी प्रिय होता है। यही कारण है कि उन्हें लाल रंग के वस्त्र चढ़ाए जाते हैं।

सातवो दिन कालरात्रि की उपासना | 9 Colors of Cloths for Durga Puja

नवारात्रि के सातवें दिन देवी मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा रात्रि में की जाती है। मां को नीला रंग काफी प्रिय है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा-आराधना करने वालों से मां प्रसन्न होती हैं और मनोवांक्षित फल प्रदान करती हैं।

आठवें दिन महागौरी की पूजा | 9 Days Navratri Colors

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। यह रंग मां को प्रिय है और वे प्रसन्न होकर समृद्ध जीवन का आशीर्वाद देती हैं।

नौवें दिन सिद्धिदात्री की वंदना | Navratri Colours 2023

नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन सिद्धिदात्री देवी का दिन होता है। माता को बैंगनी या जामुनी रंग बेहद प्रिय है। इस दिन पूजा में इन रंगों के पकड़े पहनकर आने वाले भक्त की हर मनोकामना मां पूरी करती हैं।

Latest articles

USA से आया था फोन- पाक करने वाला है बड़ा हमला और फिर…’ एस जयशंकर का खुलासा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले...

विधान सभा चुनाव 2025 से पूर्व नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है।राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग...

लांच हुई राष्ट्रीय खेल नीति 2025, Olympic 2036 पर नजर, 5 स्तंभ पर रहेगा पूरा फोकस

एक सुसंगठित दृष्टि और भावी रणनीति के साथ, अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में...

मोबाइल नंबर को हथियार बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाएगी लगाम! ये है सरकार का प्लान

साइबर फ्रॉड के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में दूरसंचार विभाग (...

More like this

USA से आया था फोन- पाक करने वाला है बड़ा हमला और फिर…’ एस जयशंकर का खुलासा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले...

विधान सभा चुनाव 2025 से पूर्व नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है।राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग...

लांच हुई राष्ट्रीय खेल नीति 2025, Olympic 2036 पर नजर, 5 स्तंभ पर रहेगा पूरा फोकस

एक सुसंगठित दृष्टि और भावी रणनीति के साथ, अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में...