Homeदेशमहाराष्ट्र में फिर से तेज हुई राजनीतिक हलचल, कैबिनेट मीटिंग में शामिल...

महाराष्ट्र में फिर से तेज हुई राजनीतिक हलचल, कैबिनेट मीटिंग में शामिल नहीं हुए डिप्टी CM अजित पवार

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र में एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि डिप्टी सीएम अजित पवार नाराज हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार पिछले कुछ दिनों से कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हो रहे हैं। कैबिनेट के लंबित विस्तार और गार्जियन मिनिस्टर के पद सहित अन्य कई मुद्दों पर अजित पवार नाराज बताए जा रहे हैं। अब ये मामला गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंच गया है। इस मुद्दे पर सीएम एकनाथ शिंदे और फडणवीस ने अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात, अजित पवार के रवैये और उनकी मांग के बारे में चर्चा की गई है। वहीं इस बैठक में अजित पवार के शामिल नहीं होने से उनकी नाराजगी की चर्चा और तेज हो गई है।

अजित पवार की कैबिनेट मीटिंग में गैरमौजूदगी से महारष्ट्र की राजनीति में फिर से किसी नए समीकरण का संकेत मिल रहा है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार अभी कुछ ही दिनों में हो सकता है। अभी महाराष्ट्र सरकार में 14 मंत्री पद खाली हैं। अजित पवार मांग कर रहे हैं कि उनके गुट को एक कैबिनेट और 2 राज्यमंत्री के पद दिए जाएं। वहीं अजित पवार पुणे का गार्जियन मिनिस्टर पद भी मांग रहे हैं। वहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत दादा पाटिल गार्जियन मिनिस्टर हैं,साफ है कि महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है,वक्त ही बताएगा कि महाराष्ट्र की राजनीति किस करवट बैठेगी।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this